गयाजी एयरपोर्ट को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब गयाजी से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए सालभर सीधी विमान सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर लिए गए इस फैसले को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। इससे बिहार के पर्यटन, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब तक बैंकॉक के लिए फ्लाइट सेवा सिर्फ पर्यटन सीजन यानी अक्टूबर से मार्च तक ही संचालित होती थी। छह महीने सेवा बंद रहने के कारण विदेशी श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब सरकार के नए फैसले के बाद यह सेवा पूरे साल जारी रहेगी। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद इंडिगो की एकल निविदा को भी स्वीकृति दे दी गई है। इस फैसले से खासकर महाबोधि टेंपल आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। थाईलैंड समेत बौद्ध धर्म से जुड़े देशों के पर्यटकों का आवागमन अब पूरे साल बना रहेगा। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बोधगया में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान और मजबूत होगी। समय और पैसा बचेगा बिहार के आम यात्रियों को भी इस सेवा का सीधा फायदा मिलेगा। अब विदेश यात्रा के लिए लोगों को दिल्ली, कोलकाता या लखनऊ जैसे दूसरे शहरों के एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान मिलने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। साथ ही सफर से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी। इस नई विमान सेवा को स्थानीय कारोबार और रोजगार के लिए भी बड़ा अवसर माना जा रहा है। होटल उद्योग, ट्रैवल एजेंसियों, गाइड व छोटे दुकानदारों को इससे सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। समाजसेवी और ट्रेवल्स संचालकों का मानना है कि सरकार का यह फैसला सरहानीय है। इससे पर्यटन और व्यापार दोनों को मजबूती मिलेगी। पर्यटन को होगा फायदा वहीं, इस घोषणा के बाद बोधगया में गाइड का काम कर रहे लोगों में भी खुशी का माहौल है। गाइड के पेशे से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले छह महीने सेवा बंद रहने से लोगों को दूसरे एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ता था। अब सालभर सीधी उड़ान मिलने से स्थानीय व्यवसाय और पर्यटन दोनों को बड़ा फायदा होगा। गयाजी एयरपोर्ट को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब गयाजी से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए सालभर सीधी विमान सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर लिए गए इस फैसले को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। इससे बिहार के पर्यटन, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब तक बैंकॉक के लिए फ्लाइट सेवा सिर्फ पर्यटन सीजन यानी अक्टूबर से मार्च तक ही संचालित होती थी। छह महीने सेवा बंद रहने के कारण विदेशी श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब सरकार के नए फैसले के बाद यह सेवा पूरे साल जारी रहेगी। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद इंडिगो की एकल निविदा को भी स्वीकृति दे दी गई है। इस फैसले से खासकर महाबोधि टेंपल आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। थाईलैंड समेत बौद्ध धर्म से जुड़े देशों के पर्यटकों का आवागमन अब पूरे साल बना रहेगा। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बोधगया में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान और मजबूत होगी। समय और पैसा बचेगा बिहार के आम यात्रियों को भी इस सेवा का सीधा फायदा मिलेगा। अब विदेश यात्रा के लिए लोगों को दिल्ली, कोलकाता या लखनऊ जैसे दूसरे शहरों के एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान मिलने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। साथ ही सफर से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी। इस नई विमान सेवा को स्थानीय कारोबार और रोजगार के लिए भी बड़ा अवसर माना जा रहा है। होटल उद्योग, ट्रैवल एजेंसियों, गाइड व छोटे दुकानदारों को इससे सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। समाजसेवी और ट्रेवल्स संचालकों का मानना है कि सरकार का यह फैसला सरहानीय है। इससे पर्यटन और व्यापार दोनों को मजबूती मिलेगी। पर्यटन को होगा फायदा वहीं, इस घोषणा के बाद बोधगया में गाइड का काम कर रहे लोगों में भी खुशी का माहौल है। गाइड के पेशे से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले छह महीने सेवा बंद रहने से लोगों को दूसरे एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ता था। अब सालभर सीधी उड़ान मिलने से स्थानीय व्यवसाय और पर्यटन दोनों को बड़ा फायदा होगा।


