कुख्यात अपराधी सुजीत हथियार के साथ गिरफ्तार:लखीसराय में मेदनी चौकी पुलिस को मिली सफलता

लखीसराय जिला की मेदनी चौकी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कटेंहर गांव में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि बीते 30 अप्रैल को मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में सुजीत कुमार ने अपने साथी रमन कुमार के साथ मिलकर खेत में काम कर रहे राजीव कुमार से रंगदारी मांगी थी। विरोध करने पर सुजीत ने पिस्टल से फायरिंग भी की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। एक विशेष टीम का गठन किया गया इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सुजीत कुमार सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेंहर गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर मेदनी चौकी और सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। वर्चस्व फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहा था एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार सुजीत कुमार के खिलाफ सूर्यगढ़ा और मेदनी चौकी थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था और क्षेत्र में अपना वर्चस्व फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल, पुलिस उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लखीसराय जिला की मेदनी चौकी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कटेंहर गांव में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि बीते 30 अप्रैल को मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में सुजीत कुमार ने अपने साथी रमन कुमार के साथ मिलकर खेत में काम कर रहे राजीव कुमार से रंगदारी मांगी थी। विरोध करने पर सुजीत ने पिस्टल से फायरिंग भी की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। एक विशेष टीम का गठन किया गया इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सुजीत कुमार सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेंहर गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर मेदनी चौकी और सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। वर्चस्व फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहा था एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार सुजीत कुमार के खिलाफ सूर्यगढ़ा और मेदनी चौकी थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था और क्षेत्र में अपना वर्चस्व फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल, पुलिस उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *