आज अखबार नहीं, समस्तीपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:दूल्हे के चचेरे भाई पर हमला, दुबई जेल में बंद पति की रिहाई की गुहार; लूटकांड में 3 बदमाश अरेस्ट

आज अखबार नहीं, समस्तीपुर की कल की 5 बड़ी खबरें:दूल्हे के चचेरे भाई पर हमला, दुबई जेल में बंद पति की रिहाई की गुहार; लूटकांड में 3 बदमाश अरेस्ट

समस्तीपुर में मजदूर दिवस (1 मई 2026) के दिन कई बड़ी घटनाएं हुईं। हथौड़ी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद सुलझाने गए मां-बेटे पर हमला किया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, बहादुरपुर के जर्दा कारोबारी अंकित गुप्ता से 4.20 लाख रुपए लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की समस्तीपुर की 5 बड़ी खबरें… 1. 4.20 लाख रुपए की लूट मामले में 3 बदमाश अरेस्ट:समस्तीपुर में दो देसी पिस्तौल-4 गोली बरामद; जमीन पर कब्जा करने की थी साजिश मार्च के महीने में शहर के बहादुरपुर के जर्दा कारोबारी अंकित गुप्ता से 4.20 लाख रुपए लूट हुई थी। इस मामले में हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव निवासी जितेंद्र कुमार, बेगूसराय के मंसूरचक गांव के मो. जाहिद आजाद के बेटे मो. दानिश अंसारी उर्फ दानिया और दलसिंहसराय थाने के मुख्त्यारपुर सलखन्नी गांव के धनंजय पोद्दार के बेटे शुभम कुमार के रूप में की गई है। एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि जितेंद्र अंकित गुप्ता के घर आना जाना करता था। यह शहर के बड़े कारोबारी अरुण सरार्फ का भी करीबी है। पूरी खबर पढ़ें… 2. समस्तीपुर में मां-बेटे पर हमला: चाचा-बहुओं के झगड़े में छोलनी से वार; महिला के सिर-बेटे के शरीर पर चोट लगी समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद सुलझाने गए मां-बेटे पर छोलनी से हमला किया गया। इस हमले में मोहम्मद अमजद अली और उनकी 45 साल की मां मुन्नी खातून घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायल मोहम्मद अमजद अली ने बताया कि यह घटना उनके चाचा और उनकी दो बहुओं के बीच घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान हुई। पूरी खबर पढ़ें… 3. दुबई जेल में बंद मजदूर की पत्नी ने मांगी मदद:समस्तीपुर में राजद के पूर्व विधायक से लगाई गुहार समस्तीपुर में एक महिला ने अपने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। इसके लिए वो राजद के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के पास पहुंची। महिला का पति दुबई की फुजिरा जेल में बंद है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी 28 साल का मोहम्मद उजाले को दुबई में ड्रग्स सप्लाई के आरोप में फुजिरा जेल में बंद है। उजाले की मां रिजवाना खातून ने पूर्व विधायक के पैर पकड़कर अपने बेटे की रिहाई की मांग की। पूरी खबर पढ़ें… 4. दूल्हे के चचेरे भाई को अपराधियों ने मारी गोली: पीड़ित बोला- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है समस्तीपुर में बारात जाने से पहले अज्ञात अपराधियों ने दूल्हे के चचेरे भाई को गोली मार दी। बुलेट प्राइवेट पार्ट के नीचे लगी है। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। घायल की पहचान सोनू कुमार(20) के तौर पर हुई है। चाची पूनम देवी ने बताया कि गुरुवार को मेरे भतीजे राजा कुमार की शादी थी। बारात जाने से पहले ब्रह्मकाली स्थान पर पूजा करने के लिए गए थे। पूजा करने के बाद सभी लोग पैदल ही गाते बजाते घर लौट रहे थे। गाछी के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने एक युवक को खैरा गांव की ओर भागते हुए देखा। पूरी खबर पढ़ें… 5. डाक घर ने बचत बैंक खाता खोलने में रचा इतिहास: समस्तीपुर में पोस्टमास्टर जनरल बोले- डाक सेवाएं अब केवल लेटर पहुंचाने तक सीमित नहीं, ये डिजिटल इंडिया है समस्तीपुर में पोस्टमास्टर जनरल पवन कुमार सिंह ने कहा है कि डाक सेवाएं अब केवल पत्र पहुंचाने तक सीमित नहीं हैं, आज हम डिजिटल इंडिया के मानको को पूरा कर रहे हैं। इसके साथ ही वित्तीय समावेशन व ग्राहक सेवा के उच्च मानकों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पोस्ट आफिस सेविंग बैंक, पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस, डाक घर बचत बैंक, डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जो केवल अपने प्रमंडल ही नहीं बल्कि पूरे उत्तरी परिक्षेत्र के डाक कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। समस्तीपुर में मजदूर दिवस (1 मई 2026) के दिन कई बड़ी घटनाएं हुईं। हथौड़ी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद सुलझाने गए मां-बेटे पर हमला किया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, बहादुरपुर के जर्दा कारोबारी अंकित गुप्ता से 4.20 लाख रुपए लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की समस्तीपुर की 5 बड़ी खबरें… 1. 4.20 लाख रुपए की लूट मामले में 3 बदमाश अरेस्ट:समस्तीपुर में दो देसी पिस्तौल-4 गोली बरामद; जमीन पर कब्जा करने की थी साजिश मार्च के महीने में शहर के बहादुरपुर के जर्दा कारोबारी अंकित गुप्ता से 4.20 लाख रुपए लूट हुई थी। इस मामले में हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव निवासी जितेंद्र कुमार, बेगूसराय के मंसूरचक गांव के मो. जाहिद आजाद के बेटे मो. दानिश अंसारी उर्फ दानिया और दलसिंहसराय थाने के मुख्त्यारपुर सलखन्नी गांव के धनंजय पोद्दार के बेटे शुभम कुमार के रूप में की गई है। एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि जितेंद्र अंकित गुप्ता के घर आना जाना करता था। यह शहर के बड़े कारोबारी अरुण सरार्फ का भी करीबी है। पूरी खबर पढ़ें… 2. समस्तीपुर में मां-बेटे पर हमला: चाचा-बहुओं के झगड़े में छोलनी से वार; महिला के सिर-बेटे के शरीर पर चोट लगी समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद सुलझाने गए मां-बेटे पर छोलनी से हमला किया गया। इस हमले में मोहम्मद अमजद अली और उनकी 45 साल की मां मुन्नी खातून घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायल मोहम्मद अमजद अली ने बताया कि यह घटना उनके चाचा और उनकी दो बहुओं के बीच घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान हुई। पूरी खबर पढ़ें… 3. दुबई जेल में बंद मजदूर की पत्नी ने मांगी मदद:समस्तीपुर में राजद के पूर्व विधायक से लगाई गुहार समस्तीपुर में एक महिला ने अपने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। इसके लिए वो राजद के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के पास पहुंची। महिला का पति दुबई की फुजिरा जेल में बंद है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी 28 साल का मोहम्मद उजाले को दुबई में ड्रग्स सप्लाई के आरोप में फुजिरा जेल में बंद है। उजाले की मां रिजवाना खातून ने पूर्व विधायक के पैर पकड़कर अपने बेटे की रिहाई की मांग की। पूरी खबर पढ़ें… 4. दूल्हे के चचेरे भाई को अपराधियों ने मारी गोली: पीड़ित बोला- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है समस्तीपुर में बारात जाने से पहले अज्ञात अपराधियों ने दूल्हे के चचेरे भाई को गोली मार दी। बुलेट प्राइवेट पार्ट के नीचे लगी है। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। घायल की पहचान सोनू कुमार(20) के तौर पर हुई है। चाची पूनम देवी ने बताया कि गुरुवार को मेरे भतीजे राजा कुमार की शादी थी। बारात जाने से पहले ब्रह्मकाली स्थान पर पूजा करने के लिए गए थे। पूजा करने के बाद सभी लोग पैदल ही गाते बजाते घर लौट रहे थे। गाछी के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने एक युवक को खैरा गांव की ओर भागते हुए देखा। पूरी खबर पढ़ें… 5. डाक घर ने बचत बैंक खाता खोलने में रचा इतिहास: समस्तीपुर में पोस्टमास्टर जनरल बोले- डाक सेवाएं अब केवल लेटर पहुंचाने तक सीमित नहीं, ये डिजिटल इंडिया है समस्तीपुर में पोस्टमास्टर जनरल पवन कुमार सिंह ने कहा है कि डाक सेवाएं अब केवल पत्र पहुंचाने तक सीमित नहीं हैं, आज हम डिजिटल इंडिया के मानको को पूरा कर रहे हैं। इसके साथ ही वित्तीय समावेशन व ग्राहक सेवा के उच्च मानकों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पोस्ट आफिस सेविंग बैंक, पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस, डाक घर बचत बैंक, डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जो केवल अपने प्रमंडल ही नहीं बल्कि पूरे उत्तरी परिक्षेत्र के डाक कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *