बेगूसराय में मजदूर दिवस (1 मई 2026) के दिन कई बड़ी घटनाएं हुईं। सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में देवर की शादी से पहले भाभी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। चचेरे देवर की शादी में शामिल होने के लिए पिंकी दो दिन पहले ही दिल्ली से आई थी। इधर सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आर्केस्ट्रा डांसर पर रुपए लुटाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय न्यू जाफर नगर के हेडमास्टर सुनील कुमार के रूप में हुई है। मामला साहेबपुर कमाल इलाके का है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की बेगूसराय की 5 बड़ी खबरें… 1. बेगूसराय में संदिग्ध हालत में महिला की मौत: शादी में सूट पहनने पर पति से हुआ था झगड़ा, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप बेगूसराय में देवर की शादी से पहले एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव (वार्ड नंबर- 6) की है। मृतका की पहचान राहुल साह की पत्नी पिंकी देवी (32) के रूप में हुई है।परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घर के बगल में ही चचेरे देवर अंकित की आज शादी था। जिसमें शामिल होने के लिए पिंकी दो दिन पहले ही दिल्ली से आई थी। पूरी खबर पढ़ें… 2. सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने आर्केस्ट्रा डांसर पर लुटाए रुपए:शादी समारोह में पहुंचे थे, वीडियो आया सामने; DEO ने जांच की बात कही बेगूसराय में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आर्केस्ट्रा डांसर पर रुपए लुटाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय न्यू जाफर नगर के हेडमास्टर सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। जहां सुनील कुमार खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर पहुंच गए। मामला साहेबपुर कमाल इलाके का है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ने मजदूर को कुचला:घटनास्थल पर तोड़ा दम, विरोध में आधे घंटे तक NH जाम बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ने रोड क्रॉस कर रहे मजदूर को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-28 जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक की पहचान रानी पंचायत-3 स्थित वार्ड नंबर- 11 के निवासी विंदेश्वर दास(60) के तौर पर हुई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें… 4. CPI ने लाल झंडा फहराकर मनाया मजदूर दिवस:बेगूसराय में मजदूरों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कार्यालय कार्यानंद भवन पर लाल झंडा फहराया गया। मौके पर पार्टी के जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि मजदूरों को अपने अधिकार की लड़ाई के लिए आज के दिन संघर्ष को तेज करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने श्रमिक वर्ग को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज श्रमिकों के काम को 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे काम का कानून लागू कर उनके श्रम का शोषण किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 5. बेगूसराय में वैसाखी पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब उमड़ा: सिमरिया-झमटिया समेत तमाम गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ वैसाख पूर्णिमा के अवसर पर बेगूसराय के तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गंगा के तट सिमरिया, झमटिया, मटिहानी और चमथा समेत अन्य घाटों पर सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। माना जाता है कि वैसाखी पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पूरी खबर पढ़ें… बेगूसराय में मजदूर दिवस (1 मई 2026) के दिन कई बड़ी घटनाएं हुईं। सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में देवर की शादी से पहले भाभी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। चचेरे देवर की शादी में शामिल होने के लिए पिंकी दो दिन पहले ही दिल्ली से आई थी। इधर सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आर्केस्ट्रा डांसर पर रुपए लुटाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय न्यू जाफर नगर के हेडमास्टर सुनील कुमार के रूप में हुई है। मामला साहेबपुर कमाल इलाके का है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं एक मई की बेगूसराय की 5 बड़ी खबरें… 1. बेगूसराय में संदिग्ध हालत में महिला की मौत: शादी में सूट पहनने पर पति से हुआ था झगड़ा, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप बेगूसराय में देवर की शादी से पहले एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव (वार्ड नंबर- 6) की है। मृतका की पहचान राहुल साह की पत्नी पिंकी देवी (32) के रूप में हुई है।परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घर के बगल में ही चचेरे देवर अंकित की आज शादी था। जिसमें शामिल होने के लिए पिंकी दो दिन पहले ही दिल्ली से आई थी। पूरी खबर पढ़ें… 2. सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने आर्केस्ट्रा डांसर पर लुटाए रुपए:शादी समारोह में पहुंचे थे, वीडियो आया सामने; DEO ने जांच की बात कही बेगूसराय में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आर्केस्ट्रा डांसर पर रुपए लुटाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय न्यू जाफर नगर के हेडमास्टर सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। जहां सुनील कुमार खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर पहुंच गए। मामला साहेबपुर कमाल इलाके का है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ने मजदूर को कुचला:घटनास्थल पर तोड़ा दम, विरोध में आधे घंटे तक NH जाम बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ने रोड क्रॉस कर रहे मजदूर को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-28 जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक की पहचान रानी पंचायत-3 स्थित वार्ड नंबर- 11 के निवासी विंदेश्वर दास(60) के तौर पर हुई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें… 4. CPI ने लाल झंडा फहराकर मनाया मजदूर दिवस:बेगूसराय में मजदूरों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कार्यालय कार्यानंद भवन पर लाल झंडा फहराया गया। मौके पर पार्टी के जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि मजदूरों को अपने अधिकार की लड़ाई के लिए आज के दिन संघर्ष को तेज करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने श्रमिक वर्ग को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज श्रमिकों के काम को 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे काम का कानून लागू कर उनके श्रम का शोषण किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 5. बेगूसराय में वैसाखी पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब उमड़ा: सिमरिया-झमटिया समेत तमाम गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ वैसाख पूर्णिमा के अवसर पर बेगूसराय के तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गंगा के तट सिमरिया, झमटिया, मटिहानी और चमथा समेत अन्य घाटों पर सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। माना जाता है कि वैसाखी पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पूरी खबर पढ़ें…


