मोतिहारी पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के उद्देश्य से ‘कुर्की महाअभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी छह अनुमंडल क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान वर्षों से फरार चल रहे अपराधियों के घरों की कुर्की की गई। कोर्ट से कुर्की-जब्ती का मिला था आदेश जिन अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, उन पर हत्या, लूट, रंगदारी और दुष्कर्म जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जब्ती के आदेश प्राप्त किए गए थे, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोतिहारी में अब कोई अपराधी खुलेआम नहीं घूम सकेगा और उनका स्थान जेल है। इसी प्रतिबद्धता के साथ पुलिस टीम फरार अपराधियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और उनकी संपत्तियों की कुर्की कर रही है। 100 अपराधियों के घरों की कुर्की का लक्ष्य इस अभियान के तहत अब तक 50 से अधिक अपराधियों के घरों की कुर्की की जा चुकी है। पुलिस ने कुल 100 अपराधियों के घरों की कुर्की का लक्ष्य निर्धारित किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और समय-समय पर ऐसी कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इस बीच, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात स्वयं पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में एक मामले में कुर्की की कार्रवाई में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार द्वारा की जा रही कुर्की का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से आम जनता में सकारात्मक संदेश गया है। मोतिहारी पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के उद्देश्य से ‘कुर्की महाअभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी छह अनुमंडल क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान वर्षों से फरार चल रहे अपराधियों के घरों की कुर्की की गई। कोर्ट से कुर्की-जब्ती का मिला था आदेश जिन अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, उन पर हत्या, लूट, रंगदारी और दुष्कर्म जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जब्ती के आदेश प्राप्त किए गए थे, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोतिहारी में अब कोई अपराधी खुलेआम नहीं घूम सकेगा और उनका स्थान जेल है। इसी प्रतिबद्धता के साथ पुलिस टीम फरार अपराधियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और उनकी संपत्तियों की कुर्की कर रही है। 100 अपराधियों के घरों की कुर्की का लक्ष्य इस अभियान के तहत अब तक 50 से अधिक अपराधियों के घरों की कुर्की की जा चुकी है। पुलिस ने कुल 100 अपराधियों के घरों की कुर्की का लक्ष्य निर्धारित किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और समय-समय पर ऐसी कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इस बीच, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात स्वयं पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में एक मामले में कुर्की की कार्रवाई में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार द्वारा की जा रही कुर्की का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से आम जनता में सकारात्मक संदेश गया है।


