पिता की जयंती पर भावुक हुए नितिन नवीन:आज पटना में ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ का उद्घाटन, बोले-उनके सपनों को पूरा होते देखकर संतुष्टि है

पिता की जयंती पर भावुक हुए नितिन नवीन:आज पटना में ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ का उद्घाटन, बोले-उनके सपनों को पूरा होते देखकर संतुष्टि है

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज सोमवार सुबह पटना के नवीन सिंह पार्क पहुंचे। उन्होंने अपने पिता और वरिष्ठ भाजपाई नेता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की 77वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वह भावुक नजर आए। नितिन नवीन ने कहा कि, आज पिता की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं। सुखद क्षण है कि उनका सपना अब पूरा हो रहा है। क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या खत्म होगी और यहां के बच्चे बेहतर माहौल में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज पिता के आशीर्वाद से जनता की सेवा करने का अवसर मिला है और उनके सपनों को पूरा होते देख मन में संतुष्टि है। आज होगा ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ का उद्घाटन स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की जयंती के मौके पर राजधानी पटना के मंदिरी नाला पर बनी नई सड़क का उद्घाटन भी आज किया जाएगा। इस सड़क का नाम “नवीन किशोर सिन्हा पथ” रखा गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रेशमी कुमारी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। लोगों को जाम और गंदगी से मिलेगी राहत नितिन नवीन ने कहा कि, ‘यह सड़क राजधानी के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। पहले मंदिरी नाला पूरी तरह खुला था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ता था। अब नाले को कवर कर उसके ऊपर सड़क बनाई गई है, जिससे इलाके में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था दोनों बेहतर होंगे।’ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार हुई सड़क यह सड़क स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार की गई है। सड़क निर्माण के साथ नाले की कवरिंग, जल निकासी और आसपास के इलाके को व्यवस्थित करने का काम भी किया गया है। माना जा रहा है कि इस परियोजना से मंदिरी और आसपास के कई इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। रविवार देर शाम पटना पहुंचे नितिन नवीन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया था। कई राज्यों में बीजेपी की हालिया जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान समारोह भी आयोजित किया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज सोमवार सुबह पटना के नवीन सिंह पार्क पहुंचे। उन्होंने अपने पिता और वरिष्ठ भाजपाई नेता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की 77वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वह भावुक नजर आए। नितिन नवीन ने कहा कि, आज पिता की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं। सुखद क्षण है कि उनका सपना अब पूरा हो रहा है। क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या खत्म होगी और यहां के बच्चे बेहतर माहौल में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज पिता के आशीर्वाद से जनता की सेवा करने का अवसर मिला है और उनके सपनों को पूरा होते देख मन में संतुष्टि है। आज होगा ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ का उद्घाटन स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की जयंती के मौके पर राजधानी पटना के मंदिरी नाला पर बनी नई सड़क का उद्घाटन भी आज किया जाएगा। इस सड़क का नाम “नवीन किशोर सिन्हा पथ” रखा गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रेशमी कुमारी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। लोगों को जाम और गंदगी से मिलेगी राहत नितिन नवीन ने कहा कि, ‘यह सड़क राजधानी के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। पहले मंदिरी नाला पूरी तरह खुला था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ता था। अब नाले को कवर कर उसके ऊपर सड़क बनाई गई है, जिससे इलाके में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था दोनों बेहतर होंगे।’ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार हुई सड़क यह सड़क स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार की गई है। सड़क निर्माण के साथ नाले की कवरिंग, जल निकासी और आसपास के इलाके को व्यवस्थित करने का काम भी किया गया है। माना जा रहा है कि इस परियोजना से मंदिरी और आसपास के कई इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। रविवार देर शाम पटना पहुंचे नितिन नवीन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया था। कई राज्यों में बीजेपी की हालिया जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान समारोह भी आयोजित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *