जदयू अध्यक्ष व तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 10 साल पहले रवाना किए गए ‘निश्चय रथ’ से ही उनके पुत्र निशांत कुमार बिहार की यात्रा करेंगे। निशांत ने सोमवार को इस रथ का जायजा लिया। इसमें कमोबेश तमाम सुविधाएं हैं। ऑडियो-वीडियो सिस्टम है। नीतीश की तस्वीरें और जदयू का चुनाव चिह्न है। निशांत के अनुसार, उनकी यात्रा तीन मई से पश्चिम चंपारण से शुरू होगी। इसका रूट चार्ट तथा कार्यक्रम एकाध दिन में तय हो जाएगा। यात्रा के दौरान वे लोगों को अपने पिता (नीतीश कुमार) द्वारा किए गए कार्यों को बताएंगे। यह यात्रा, निशांत के लोगों से ठीक से मुखातिब होने का जरिया होगा। नीतीश ने सितंबर 2016 में इस रथ को पटना से रवाना किया था। मकसद, 7 निश्चय से जुड़े कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार था। उन्होंने 9 नवंबर 2016 से ‘निश्चय यात्रा’ शुरू की। यह 7 निश्चय से जुड़े कार्यों के कार्यान्वयन तथा उसकी प्रगति का जायजा लेने के लिए था। नीतीश ने वशिष्ठ को जन्मदिन की बधाई दी नीतीश कुमार पार्टी के वरीय नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कई और नेताओं ने भी वशिष्ठ नारायण को बधाई दी। उन्होंने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। जदयू अध्यक्ष व तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 10 साल पहले रवाना किए गए ‘निश्चय रथ’ से ही उनके पुत्र निशांत कुमार बिहार की यात्रा करेंगे। निशांत ने सोमवार को इस रथ का जायजा लिया। इसमें कमोबेश तमाम सुविधाएं हैं। ऑडियो-वीडियो सिस्टम है। नीतीश की तस्वीरें और जदयू का चुनाव चिह्न है। निशांत के अनुसार, उनकी यात्रा तीन मई से पश्चिम चंपारण से शुरू होगी। इसका रूट चार्ट तथा कार्यक्रम एकाध दिन में तय हो जाएगा। यात्रा के दौरान वे लोगों को अपने पिता (नीतीश कुमार) द्वारा किए गए कार्यों को बताएंगे। यह यात्रा, निशांत के लोगों से ठीक से मुखातिब होने का जरिया होगा। नीतीश ने सितंबर 2016 में इस रथ को पटना से रवाना किया था। मकसद, 7 निश्चय से जुड़े कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार था। उन्होंने 9 नवंबर 2016 से ‘निश्चय यात्रा’ शुरू की। यह 7 निश्चय से जुड़े कार्यों के कार्यान्वयन तथा उसकी प्रगति का जायजा लेने के लिए था। नीतीश ने वशिष्ठ को जन्मदिन की बधाई दी नीतीश कुमार पार्टी के वरीय नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कई और नेताओं ने भी वशिष्ठ नारायण को बधाई दी। उन्होंने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।


