बगहा दो | पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र जदयू नेता निशांत कुमार की प्रस्तावित सद्भाव यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यात्रा की शुरुआत वाल्मीकिनगर से होनी है, जिसे लेकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल व गांधीनगर गांधी प्रतिमा के समीप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चांदनी कुमार, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, जदयू जिलाध्यक्ष बगहा प्रभात रंजन सिंह,जदयू नेता राकेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई, रंग-रोगन, बैनर-पोस्टर व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंबेडकर प्रतिमा की विशेष रूप से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित रखने एवं कार्यक्रम के दौरान तमाम गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। सिटी रिपोर्टर|बेतिया विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का चंपारण से गहरा जुड़ाव रहा है और अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए युवा नेता निशांत कुमार रविवार से चंपारण से अपनी पहली सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे। शनिवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में नीरज कुमार ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन की सबसे बड़ी उपलब्धि न्याय के साथ विकास और राज्य में कानून का राज स्थापित करना रहा है। अब पार्टी नए तेवर, नए कलेवर और नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रही है। निशांत कुमार से पार्टी को काफी उम्मीदें हैं। निशांत कुमार ने विभिन्न पदों के प्रस्ताव ठुकराते हुए पहले बिहार को समझने और जानने की इच्छा जताई, जिसके तहत वे चंपारण से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य एजेंडा ट्रिपल एस क्राइम, करप्शन और कम्यूनलिज्म के खिलाफ सख्त रुख रहेगा, इन मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, विधायक मंजीत सिंह, समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद भीष्म सहनी, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह आदि मौजूद थे। बेतिया | पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र एवं साफ्टवेयर इंजीनियर निशांत कुमार ने राजनीति में कदम रखते ही नीतीश कुमार की तर्ज पर यात्रा शुरु कर रहे है। नीतीश कुमार की तरह ही उनकी पहली सद्भाव यात्रा 3 मई को चंपारण से शुरु हो रही है। पार्टी व प्रशासन ने जेड सुरक्षा प्राप्त निशांत कुमार के यात्रा की तैयारी शुरु कर दी है। 24 घंटे के चंपारण प्रवास के दौरान जगह जगह उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। यह यात्रा निशांत की राजनीतिक पृष्टभूमि के लिए जहां अहम माना जा रहा है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस यात्रा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है। निशांत कुमार बाईरोड चंपारण आ रहे है। 3 मई को दोपहर 3.45 बजे स्वागत जौकटिया चौक पर किया जाएगा। जहां से वाल्मीकिनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस बीच रास्तें में कई कार्यक्रमों को भी अटैंड करेंगें। रात्रि विश्राम वाल्मीकिनगर में करते हुए 4 मई को नगर के के बापू सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पटना रवाना हो जाएंगे। 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पहली न्याय यात्रा की शुरुआत चंपारण से ही की थी। बगहा दो | पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र जदयू नेता निशांत कुमार की प्रस्तावित सद्भाव यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यात्रा की शुरुआत वाल्मीकिनगर से होनी है, जिसे लेकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल व गांधीनगर गांधी प्रतिमा के समीप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चांदनी कुमार, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, जदयू जिलाध्यक्ष बगहा प्रभात रंजन सिंह,जदयू नेता राकेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई, रंग-रोगन, बैनर-पोस्टर व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंबेडकर प्रतिमा की विशेष रूप से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित रखने एवं कार्यक्रम के दौरान तमाम गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। सिटी रिपोर्टर|बेतिया विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का चंपारण से गहरा जुड़ाव रहा है और अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए युवा नेता निशांत कुमार रविवार से चंपारण से अपनी पहली सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे। शनिवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में नीरज कुमार ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन की सबसे बड़ी उपलब्धि न्याय के साथ विकास और राज्य में कानून का राज स्थापित करना रहा है। अब पार्टी नए तेवर, नए कलेवर और नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रही है। निशांत कुमार से पार्टी को काफी उम्मीदें हैं। निशांत कुमार ने विभिन्न पदों के प्रस्ताव ठुकराते हुए पहले बिहार को समझने और जानने की इच्छा जताई, जिसके तहत वे चंपारण से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य एजेंडा ट्रिपल एस क्राइम, करप्शन और कम्यूनलिज्म के खिलाफ सख्त रुख रहेगा, इन मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, विधायक मंजीत सिंह, समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद भीष्म सहनी, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह आदि मौजूद थे। बेतिया | पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र एवं साफ्टवेयर इंजीनियर निशांत कुमार ने राजनीति में कदम रखते ही नीतीश कुमार की तर्ज पर यात्रा शुरु कर रहे है। नीतीश कुमार की तरह ही उनकी पहली सद्भाव यात्रा 3 मई को चंपारण से शुरु हो रही है। पार्टी व प्रशासन ने जेड सुरक्षा प्राप्त निशांत कुमार के यात्रा की तैयारी शुरु कर दी है। 24 घंटे के चंपारण प्रवास के दौरान जगह जगह उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। यह यात्रा निशांत की राजनीतिक पृष्टभूमि के लिए जहां अहम माना जा रहा है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस यात्रा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है। निशांत कुमार बाईरोड चंपारण आ रहे है। 3 मई को दोपहर 3.45 बजे स्वागत जौकटिया चौक पर किया जाएगा। जहां से वाल्मीकिनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस बीच रास्तें में कई कार्यक्रमों को भी अटैंड करेंगें। रात्रि विश्राम वाल्मीकिनगर में करते हुए 4 मई को नगर के के बापू सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पटना रवाना हो जाएंगे। 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पहली न्याय यात्रा की शुरुआत चंपारण से ही की थी।


