लखीमपुर खीरी की निघासन विधानसभा सीट पर हुए एक हालिया सर्वेक्षण में मौजूदा विधायक शशांक वर्मा को जनता ने नकार दिया है। सर्वे के अनुसार, केवल 23 प्रतिशत लोगों ने उन्हें दोबारा विधायक बनाने का समर्थन किया, जबकि 66 प्रतिशत ने इसका विरोध किया। सर्वे में यह भी सामने आया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में एक नए चेहरे की मांग तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा मोनू भाजपा उम्मीदवार के रूप में सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं, जिनके पक्ष में 43 प्रतिशत लोगों ने राय दी। आशीष तिकुनिया कांड में हिंसा के आरोपी हैं। मौजूदा विधायक शशांक वर्मा को 36 प्रतिशत लोगों ने प्रत्याशी के रूप में पसंद किया है, जबकि राजराजेश्वर सिंह को 11 प्रतिशत लोग उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहते हैं। भाजपा से बद्री प्रसाद मौर्य को दो प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। मौजूदा विधायक को लेकर असंतोष के बावजूद, 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी स्तर पर भाजपा अभी भी सबसे आगे है। 66 प्रतिशत जनता ने 2027 में भाजपा का विधायक चुनने की इच्छा जताई है। वहीं, 29 प्रतिशत ने समाजवादी पार्टी, 3 प्रतिशत ने कांग्रेस और एक प्रतिशत ने बहुजन समाज पार्टी को पसंद किया। समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में हिमांशु पटेल पहली पसंद बनकर उभरे हैं, जिन्हें 51 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया। आर.एस. कुशवाहा को 31 प्रतिशत और अनुराग पटेल को 7 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। बहुजन समाज पार्टी से विकास अग्रवाल को 50 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं, कांग्रेस से रियाज अहमद मोनू को 81 प्रतिशत लोग प्रत्याशी के रूप में पसंद कर रहे हैं। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें


