सांची थाने में NHRC सदस्य ने उजागर की लापरवाही:हिरासत में रखे युवक की देर से गिरफ्तारी एंट्री; होटलों में अवैध गतिविधियों पर उठाए सवाल

सांची थाने में NHRC सदस्य ने उजागर की लापरवाही:हिरासत में रखे युवक की देर से गिरफ्तारी एंट्री; होटलों में अवैध गतिविधियों पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने शुक्रवार को रायसेन जिले के सांची थाने का औचक निरीक्षण किया, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को स्वयं वीडियो के माध्यम से सार्वजनिक किया। जानकारी के अनुसार, प्रियंक कानूनगो अचानक सांची थाने पहुंचे और एक युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से पूछताछ की। सामने आया कि युवक को एक दिन पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी अगले दिन दर्ज की गई। उसे रातभर थाने में रखा गया और 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश नहीं किया गया। जब इस संबंध में पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा गया, तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। कानूनगो ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए गंभीर लापरवाही करार दिया। उन्होंने सांची थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी को भी फटकार लगाई उन्होंने कहा कि अगर रात में युवक किसी कारणवश मर जाता। उन्होंने आगे कहा कि मैं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आपके रोजनामचे से मिलन करूंगा तो आपको सस्पेंड होना पड़ेगा आगे से ऐसा ना किया जाए। होटलों में अवैध गतिविधियों पर भी सवाल उठाए
निरीक्षण के दौरान, उन्होंने सांची क्षेत्र के होटलों में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर भी पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई होटलों में बिना पहचान पत्र के लोगों को ठहराया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से मौके पर चलकर स्थिति दिखाने को कहा, पर कोई ठोस जवाब नहीं मिला। थाने में मौजूद गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह स्वयं विवाद की शिकायत करने थाने पहुंचा था, लेकिन उसे ही हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सांची थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *