आज अखबार नहीं आएगा, पढ़िए 10 बड़ी खबरें:CM बोले- बेटियों के पहुंचने तक पुलिस जागेगी, हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, बारिश में निकली बारात

आज अखबार नहीं आएगा, पढ़िए 10 बड़ी खबरें:CM बोले- बेटियों के पहुंचने तक पुलिस जागेगी, हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, बारिश में निकली बारात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नालंदा में बिहार की बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक बेटियां स्कूल-कॉलेज से सुरक्षित घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस मुस्तैद रहेगी। वहीं, भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे दिल्ली से पटना लौट रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। इधर, बिहार में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। किशनगंज, गोपालगंज, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। कैमूर में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, बेतिया में तेज बारिश के बीच दूल्हा-दुल्हन की विदाई का वीडियो सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। आज अखबार नहीं आएगा। ऐसे में भास्कर में पढ़िए कल की बिहार की 10 बड़ी खबरें…. 1. नालंदा में सीएम सम्राट ने कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को गयाजी के विण्णुपद मंदिर में पूजा की। करीब 15 मिनट तक CM गर्भगृह में रुके। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नालंदा के परनावा गांव में श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले की शुरुआत की। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी बेटियां जब तक स्कूल-कॉलेज से घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस जागती रहेगी। 19 मई से हर पंचायत में अफसर बैठेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।” पूरी खबर पढ़ें 2. भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत:दिल्ली से पटना लौट रहे थे भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक वे दिल्ली से कार से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान यूपी के कन्नौज में ड्राइवर को झपकी आने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को डॉक्टरों ने प्रवीण सिंह कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. बेतिया में तेज बारिश के बीच दुल्हन की विदाई, VIDEO बिहार के कई जिलों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश का असर आम जनजीवन के साथ-साथ शादी समारोहों पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच बेतिया से तेज बारिश के बीच दूल्हा-दुल्हन की विदाई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में घोड़ी पर सवार दूल्हा अपनी दुल्हनिया को घर ले जाते हुए दिख रहा है। बारिश के बावजूद शादी की रस्में पूरे पारंपरिक तरीके से निभाई गईं। पूरी खबर पढ़ें 4. 10 जिलों में बारिश, गोपालगंज में अस्पताल-मोहल्लों में भरा पानी बिहार में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, रक्सौल, शिवहर में तेज बारिश हुई। वहीं पटना, अररिया, किशनगंज समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कई शहरों में बादल छाए हैं। इधर, गोपालगंज में बारिश के कारण कई मोहल्लों में पानी भर गया है। सदर हॉस्पिटल तालाब में तब्दील हो गया है। बेगूसराय में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें 5. आज 7-सर्कुलर रोड वाले आवास में शिफ्ट होंगे नीतीश कुमार 20 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का पता बदलने जा रहा है। वो 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर वाले बंगले में आज शिफ्ट हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के नए पते पर Z+ सिक्योरिटी भी तैनात हो गई है। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नए बंगले में पूजा की। इस दौरान उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। पूजा के लिए बौद्ध भिक्षुओं को बुलाया गया था। पूजा के बाद नीतीश 1 अणे मार्ग लौट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. किशनगंज के मौलाना का बरेली में मिला शव, ओवैसी बोले- क्या मुसलमानों को भारत में रहने का अधिकार नहीं ‘हेलो तबस्सुम…ट्रेन में मुझे कुछ लोग गाली दे रहे हैं। मेरे साथ मारपीट भी कर रहे हैं। मेरी जान को खतरा है, तुम पुलिस को फोन कर बता दो।’ यह कहना था किशनगंज के मौलाना तौसीफ रजा मजहरी का…इन्होंने मौत से कुछ मिनट पहले ही अपनी पत्नी तबस्सुम खातून से आखिरी बार फोन कॉल पर बात की थी। इस मामले में मौलाना की पत्नी का कहना है, ट्रेन में मेरे पति के साथ मारपीट हुई। पूरी खबर पढ़ें 7. भोजपुर DM को फर्जी ED डायरेक्टर बनकर कॉल, आरोपी गिरफ्तार भोजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का डायरेक्टर बताकर DM तनय सुल्तानिया को फोन करने वाले एक शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान पटना के बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक भोपल्का उर्फ अभिषेक अग्रवाल के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. पाकिस्तानी बोले- वैभव के बैट में AI चिप लगी है: सूर्यवंशी का जवाब- भगवान ने लगाकर दी है बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से IPL 2026 में धूम मचा रहे हैं। उनकी बैटिंग की चर्चा अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज का मानना है कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसके कारण वह लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. मजदूर दिवस के दिन पटना में राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, चाय पीने निकला था पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह परिजनों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मानपुर निवासी 31 वर्षीय शिव शंकर चौहान के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10- हेड मास्टर ने डांसर पर लुटाया पैसा, जांच के आदेश बेगूसराय में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आर्केस्ट्रा डांसर पर रुपए लुटाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय न्यू जाफर नगर के हेडमास्टर सुनील कुमार के रूप में हुई है। मामला साहेबपुर कमाल इलाके का है। पूरी खबर पढ़ें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नालंदा में बिहार की बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक बेटियां स्कूल-कॉलेज से सुरक्षित घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस मुस्तैद रहेगी। वहीं, भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे दिल्ली से पटना लौट रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। इधर, बिहार में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। किशनगंज, गोपालगंज, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। कैमूर में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, बेतिया में तेज बारिश के बीच दूल्हा-दुल्हन की विदाई का वीडियो सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। आज अखबार नहीं आएगा। ऐसे में भास्कर में पढ़िए कल की बिहार की 10 बड़ी खबरें…. 1. नालंदा में सीएम सम्राट ने कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को गयाजी के विण्णुपद मंदिर में पूजा की। करीब 15 मिनट तक CM गर्भगृह में रुके। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नालंदा के परनावा गांव में श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर लगने वाले राजकीय मेले की शुरुआत की। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी बेटियां जब तक स्कूल-कॉलेज से घर नहीं लौटेंगी, तब तक पुलिस जागती रहेगी। 19 मई से हर पंचायत में अफसर बैठेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।” पूरी खबर पढ़ें 2. भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत:दिल्ली से पटना लौट रहे थे भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक वे दिल्ली से कार से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान यूपी के कन्नौज में ड्राइवर को झपकी आने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को डॉक्टरों ने प्रवीण सिंह कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. बेतिया में तेज बारिश के बीच दुल्हन की विदाई, VIDEO बिहार के कई जिलों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश का असर आम जनजीवन के साथ-साथ शादी समारोहों पर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच बेतिया से तेज बारिश के बीच दूल्हा-दुल्हन की विदाई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में घोड़ी पर सवार दूल्हा अपनी दुल्हनिया को घर ले जाते हुए दिख रहा है। बारिश के बावजूद शादी की रस्में पूरे पारंपरिक तरीके से निभाई गईं। पूरी खबर पढ़ें 4. 10 जिलों में बारिश, गोपालगंज में अस्पताल-मोहल्लों में भरा पानी बिहार में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, रक्सौल, शिवहर में तेज बारिश हुई। वहीं पटना, अररिया, किशनगंज समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कई शहरों में बादल छाए हैं। इधर, गोपालगंज में बारिश के कारण कई मोहल्लों में पानी भर गया है। सदर हॉस्पिटल तालाब में तब्दील हो गया है। बेगूसराय में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें 5. आज 7-सर्कुलर रोड वाले आवास में शिफ्ट होंगे नीतीश कुमार 20 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का पता बदलने जा रहा है। वो 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर वाले बंगले में आज शिफ्ट हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के नए पते पर Z+ सिक्योरिटी भी तैनात हो गई है। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नए बंगले में पूजा की। इस दौरान उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। पूजा के लिए बौद्ध भिक्षुओं को बुलाया गया था। पूजा के बाद नीतीश 1 अणे मार्ग लौट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. किशनगंज के मौलाना का बरेली में मिला शव, ओवैसी बोले- क्या मुसलमानों को भारत में रहने का अधिकार नहीं ‘हेलो तबस्सुम…ट्रेन में मुझे कुछ लोग गाली दे रहे हैं। मेरे साथ मारपीट भी कर रहे हैं। मेरी जान को खतरा है, तुम पुलिस को फोन कर बता दो।’ यह कहना था किशनगंज के मौलाना तौसीफ रजा मजहरी का…इन्होंने मौत से कुछ मिनट पहले ही अपनी पत्नी तबस्सुम खातून से आखिरी बार फोन कॉल पर बात की थी। इस मामले में मौलाना की पत्नी का कहना है, ट्रेन में मेरे पति के साथ मारपीट हुई। पूरी खबर पढ़ें 7. भोजपुर DM को फर्जी ED डायरेक्टर बनकर कॉल, आरोपी गिरफ्तार भोजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का डायरेक्टर बताकर DM तनय सुल्तानिया को फोन करने वाले एक शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान पटना के बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक भोपल्का उर्फ अभिषेक अग्रवाल के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. पाकिस्तानी बोले- वैभव के बैट में AI चिप लगी है: सूर्यवंशी का जवाब- भगवान ने लगाकर दी है बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से IPL 2026 में धूम मचा रहे हैं। उनकी बैटिंग की चर्चा अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज का मानना है कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसके कारण वह लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. मजदूर दिवस के दिन पटना में राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, चाय पीने निकला था पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह परिजनों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मानपुर निवासी 31 वर्षीय शिव शंकर चौहान के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10- हेड मास्टर ने डांसर पर लुटाया पैसा, जांच के आदेश बेगूसराय में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आर्केस्ट्रा डांसर पर रुपए लुटाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय न्यू जाफर नगर के हेडमास्टर सुनील कुमार के रूप में हुई है। मामला साहेबपुर कमाल इलाके का है। पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *