यूपी की बड़ी खबरें:..

यूपी की बड़ी खबरें:..

कन्नौज में तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बिहार के भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। इनोवा में 4 लोग सवार थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। 2 की गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर दुबई नौकरी करने जा रहा था, अधिकारियों ने लिखाई FIR; पुलिस को सप्लाई का शक लखनऊ एयरपोर्ट पर एक युवक तमंचे के साथ पकड़ा गया है। उसने लगेज के अंदर तमंचा छिपा रखा था। काउंटर पर जैसे ही लगेज लेकर गया तो उसकी जांच हुई तो उसमें तमंचा निकला। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी गार्ड्स ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने सरोजनी नगर थाने से पुलिस बुला ली। इसके बाद युवक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस को तमंचा के दुबई में सप्लाई किए जाने का शक है। युवक की पहचान गोंडा के चांदपुर लखपत राय के महेश कुमार चौहान के रूप में हुई। वह 12वीं पास है। पढ़िए पूरी खबर… राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत;BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज इलाहाबाद हाईकोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर दायर याचिका को रद्द कर दिया है। बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ बयान के खिलाफ FIR दर्ज करने की याचिका दाखिल हुई थी। इस मामले में 9 अप्रैल को हाईकोर्ट के जस्टिस विक्रम डी. चौहान की सिंगल बेंच सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। यह याचिका सिमरन गुप्ता ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को बयान दिया था कि “हम बीजेपी, आरएसएस और भारतीय सरकार से लड़ रहे हैं।” इसमें संभल की चंदौसी कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका को कमजोर बताते हुए खारिज कर दिया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया। इससे पहले 21 मई 2025 को संभल के जिला जज कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर जवाब देने या कोर्ट में पेश होने को कहा था। बाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने समन जारी किया, लेकिन बाद में याचिका खारिज कर दी गई। इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। पढ़िए पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *