बेतिया में शादी के 2 साल बाद नवविवाहिता की मौत:दहेज में दी बाइक की किस्त बकाया, मां बोली-लगातार बना रहा था दबाव;पति अरेस्ट

बेतिया में शादी के 2 साल बाद नवविवाहिता की मौत:दहेज में दी बाइक की किस्त बकाया, मां बोली-लगातार बना रहा था दबाव;पति अरेस्ट

बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया मिश्र टोला में एक नवविवाहिता दीपावली देवी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका मिश्र टोला निवासी सागर साह (24) की पत्नी थीं। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। दहेज के लिए परेशान करने का आरोप मृतका की मां पूनम देवी ने बताया कि शादी के समय उन्होंने दहेज में किस्त पर मोटरसाइकिल दी थी। अधिकांश किस्तें जमा हो चुकी थीं, लेकिन दो महीने की किस्त बकाया थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष दीपावली पर लगातार दबाव बना रहा था और उसे प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता नंदू साह ने भी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। पति ने फोन दी तबीयत खराब होने की सूचना परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन दीपावली के पति सागर साह ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो दीपावली का शव घर के बाहर पड़ा मिला। घर खुला था और परिवार के सभी सदस्य फरार थे। इसके बाद मृतका के परिजनों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बैरिया थाना पुलिस को जानकारी दी। बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के पति सागर साह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया मिश्र टोला में एक नवविवाहिता दीपावली देवी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका मिश्र टोला निवासी सागर साह (24) की पत्नी थीं। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। दहेज के लिए परेशान करने का आरोप मृतका की मां पूनम देवी ने बताया कि शादी के समय उन्होंने दहेज में किस्त पर मोटरसाइकिल दी थी। अधिकांश किस्तें जमा हो चुकी थीं, लेकिन दो महीने की किस्त बकाया थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष दीपावली पर लगातार दबाव बना रहा था और उसे प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता नंदू साह ने भी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। पति ने फोन दी तबीयत खराब होने की सूचना परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन दीपावली के पति सागर साह ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो दीपावली का शव घर के बाहर पड़ा मिला। घर खुला था और परिवार के सभी सदस्य फरार थे। इसके बाद मृतका के परिजनों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बैरिया थाना पुलिस को जानकारी दी। बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के पति सागर साह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *