केंद्र सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान चलाएगी कांग्रेस:औरंगाबाद में पार्टी जिलाध्यक्ष बोले- देश की जनता महंगाई से परेशान, विदेश दौरों में PM व्यस्त

केंद्र सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान चलाएगी कांग्रेस:औरंगाबाद में पार्टी जिलाध्यक्ष बोले- देश की जनता महंगाई से परेशान, विदेश दौरों में PM व्यस्त

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस पार्टी अब पोल-खोल अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की कथित विफलताओं और जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। आज औरंगाबाद में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर बैठक आयोजित हुई। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 साल में देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश की समस्याओं को नजरअंदाज कर विदेश दौरों में व्यस्त रहते हैं। कहा- विदेशों में देश की साख कमजोर हुई हाल ही में प्रधानमंत्री के इटली दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी चॉकलेट’ देने से देश को कोई फायदा नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि भारत के साथ अरबों रुपये की डील रद्द हो गई और विदेशों में देश की साख कमजोर हुई है। डॉलर 97 रुपये के पार पहुंचने पर सरकार चूप पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सोने की कीमत 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी, जबकि आज यह सवा लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। उन्होंने डॉलर की बढ़ती कीमत का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भाजपा नेता डॉलर के 60 रुपये होने पर अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते थे, लेकिन अब डॉलर 97 रुपये के पार पहुंचने के बावजूद सरकार चुप है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 साल में 900 से अधिक प्रश्नपत्र लीक हुए, जिससे देश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप, कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने की कही बात आनंद शंकर सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों के लिए हजारों एकड़ जंगलों की कटाई कराई गई। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 10 हजार एकड़ जंगल काटे गए, जबकि अंडमान में 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के जंगल साफ कराए गए। साथ ही भागलपुर और तिरुपति में भी बड़े पैमाने पर जमीन उद्योगपतियों को देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के हितों की बजाय अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेगी पार्टी कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेगी और जनता के बीच सरकार की नीतियों को उजागर करेगी।वहीं कांग्रेस नेता पंकज यादव ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार एक जाति विशेष को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा की सरकार बनने के बाद अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों की नजर राज्य की हजारों एकड़ जमीन पर है। केंद्र और राज्य सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की राजनीति कर रही है, जिसे कांग्रेस जनता के बीच उजागर करेगी। बैठक में सत्येंद्र नारायण शर्मा, दीपक वर्मा, अरविंद कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह पप्पू, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लुटूर सिंह, ताजा कुमार सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, नरेश यादव, रवि सिंह, विक्रांत सिंह, नीरज कुमार एवं भीम सिंह चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस पार्टी अब पोल-खोल अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की कथित विफलताओं और जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। आज औरंगाबाद में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के आवास पर बैठक आयोजित हुई। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 साल में देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश की समस्याओं को नजरअंदाज कर विदेश दौरों में व्यस्त रहते हैं। कहा- विदेशों में देश की साख कमजोर हुई हाल ही में प्रधानमंत्री के इटली दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी चॉकलेट’ देने से देश को कोई फायदा नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि भारत के साथ अरबों रुपये की डील रद्द हो गई और विदेशों में देश की साख कमजोर हुई है। डॉलर 97 रुपये के पार पहुंचने पर सरकार चूप पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सोने की कीमत 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी, जबकि आज यह सवा लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। उन्होंने डॉलर की बढ़ती कीमत का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भाजपा नेता डॉलर के 60 रुपये होने पर अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते थे, लेकिन अब डॉलर 97 रुपये के पार पहुंचने के बावजूद सरकार चुप है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 साल में 900 से अधिक प्रश्नपत्र लीक हुए, जिससे देश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप, कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने की कही बात आनंद शंकर सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों के लिए हजारों एकड़ जंगलों की कटाई कराई गई। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 10 हजार एकड़ जंगल काटे गए, जबकि अंडमान में 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के जंगल साफ कराए गए। साथ ही भागलपुर और तिरुपति में भी बड़े पैमाने पर जमीन उद्योगपतियों को देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के हितों की बजाय अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेगी पार्टी कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेगी और जनता के बीच सरकार की नीतियों को उजागर करेगी।वहीं कांग्रेस नेता पंकज यादव ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार एक जाति विशेष को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा की सरकार बनने के बाद अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों की नजर राज्य की हजारों एकड़ जमीन पर है। केंद्र और राज्य सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की राजनीति कर रही है, जिसे कांग्रेस जनता के बीच उजागर करेगी। बैठक में सत्येंद्र नारायण शर्मा, दीपक वर्मा, अरविंद कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह पप्पू, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लुटूर सिंह, ताजा कुमार सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, नरेश यादव, रवि सिंह, विक्रांत सिंह, नीरज कुमार एवं भीम सिंह चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *