लव मैरिज के 22 दिन बाद नवविवाहिता की मौत:ससुराल वालों ने कहा- बाइक से गिरी, मायके वाले बोले; दहेज के लिए गिराकर मार डाला

मुजफ्फरपुर में शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के शाही जीवर गांव निवासी 21 वर्षीय गीतांजली कुमारी के रूप में हुई है। जिसकी शादी दीपक कुमार से हुई थी। बताया जा रहा है कि गीतांजली अपने पति के साथ परीक्षा देने के लिए शहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना अहियारपुर थाना क्षेत्र की है। मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता राधेश्याम कुमार ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को बेटी की लव मैरिज हुई थी। ससुराल पक्ष इस रिश्ते से खुश नहीं था। शादी के बाद से ही बेटी पर 15 लाख रुपए दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि 5 लाख रुपए देने के बावजूद ससुराल पक्ष की मांग खत्म नहीं हुई। पिता ने आशंका जताई कि उनकी बेटी को साजिश के तहत रास्ते में धक्का देकर बाइक से गिराया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस बोली, हर पहलू की होगी जांच घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर में शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के शाही जीवर गांव निवासी 21 वर्षीय गीतांजली कुमारी के रूप में हुई है। जिसकी शादी दीपक कुमार से हुई थी। बताया जा रहा है कि गीतांजली अपने पति के साथ परीक्षा देने के लिए शहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना अहियारपुर थाना क्षेत्र की है। मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता राधेश्याम कुमार ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को बेटी की लव मैरिज हुई थी। ससुराल पक्ष इस रिश्ते से खुश नहीं था। शादी के बाद से ही बेटी पर 15 लाख रुपए दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि 5 लाख रुपए देने के बावजूद ससुराल पक्ष की मांग खत्म नहीं हुई। पिता ने आशंका जताई कि उनकी बेटी को साजिश के तहत रास्ते में धक्का देकर बाइक से गिराया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस बोली, हर पहलू की होगी जांच घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *