शेखपुरा जिले के कोसुंभा थाना क्षेत्र के अमानतपुर गांव में 21 साल की नवविवाहिता संगीता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अमानतपुर निवासी राजीव मांझी की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच टीम भी पहुंची और मौत के कारणों की पड़ताल की। थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की शादी एक साल पहले राजीव मांझी से हुई थी। दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप संगीता देवी का मायका नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में है। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रह रही थीं। बीती रात उन्होंने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस को मृतका के गले पर काले रंग का निशान मिला है। उधर, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी – थाना अध्यक्ष थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय मृतका का पति मजदूरी करने बरबीघा गया हुआ था। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। शेखपुरा जिले के कोसुंभा थाना क्षेत्र के अमानतपुर गांव में 21 साल की नवविवाहिता संगीता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अमानतपुर निवासी राजीव मांझी की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच टीम भी पहुंची और मौत के कारणों की पड़ताल की। थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की शादी एक साल पहले राजीव मांझी से हुई थी। दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप संगीता देवी का मायका नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में है। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रह रही थीं। बीती रात उन्होंने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस को मृतका के गले पर काले रंग का निशान मिला है। उधर, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी – थाना अध्यक्ष थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय मृतका का पति मजदूरी करने बरबीघा गया हुआ था। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।


