अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, सीओ बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, सीओ बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

हाथरस के आगरा रोड स्थित प्रेम रघु आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। यह घटना शुक्रवार की शाम की है। मोहल्ला नवीपुर निवासी आकाश की पत्नी सपना पहली बार गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग एक घंटे बाद सपना ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन वह मृत था। नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित आकाश और उनके परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई सूचना मिलने पर पीआरवी और आगरा रोड चौकी इंचार्ज सत्यपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत कराई। देर शाम तक चली गहमा-गहमी के बावजूद, परिवार की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सीओ हिमांशु माथुर ने इस संबंध में बताया कि यदि परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *