भागलपुर के पास गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित है। इसके कारण यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मुंगेर रेल पुल के रास्ते सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेंगी। पूर्व मध्य रेल 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर और बांका के रास्ते चलेगी। 7 मई से चलेगी रेल गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल 7 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह सरायगढ़ से सुबह 03:05 बजे खुलकर 03:38 बजे सुपौल, 04:30 बजे सहरसा, 05:00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05:50 बजे मानसी, 06:00 बजे खगड़िया, 06:18 बजे सबदलपुर, 06:40 बजे मुंगेर, 07:48 बजे सुलतानगंज, 08:30 बजे भागलपुर होते हुए 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल भी 7 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह देवघर से 11:35 बजे खुलकर 14:20 बजे भागलपुर, 14:55 बजे सुलतानगंज, 16:25 बजे मुंगेर, 17:25 बजे सबदलपुर, 17:50 बजे खगड़िया, 18:16 बजे मानसी, 18:53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20:40 बजे सहरसा, 21:26 बजे सुपौल होते हुए 22:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी। भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त समस्तीपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बाधित हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने उत्तर बिहार के नागरिकों की मदद के उद्देश्य से इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से गंगा नदी के दोनों ओर रहने वाले लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी कम होगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन किया जा सकता है। भागलपुर के पास गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित है। इसके कारण यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मुंगेर रेल पुल के रास्ते सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेंगी। पूर्व मध्य रेल 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर और बांका के रास्ते चलेगी। 7 मई से चलेगी रेल गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल 7 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह सरायगढ़ से सुबह 03:05 बजे खुलकर 03:38 बजे सुपौल, 04:30 बजे सहरसा, 05:00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05:50 बजे मानसी, 06:00 बजे खगड़िया, 06:18 बजे सबदलपुर, 06:40 बजे मुंगेर, 07:48 बजे सुलतानगंज, 08:30 बजे भागलपुर होते हुए 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल भी 7 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह देवघर से 11:35 बजे खुलकर 14:20 बजे भागलपुर, 14:55 बजे सुलतानगंज, 16:25 बजे मुंगेर, 17:25 बजे सबदलपुर, 17:50 बजे खगड़िया, 18:16 बजे मानसी, 18:53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20:40 बजे सहरसा, 21:26 बजे सुपौल होते हुए 22:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी। भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त समस्तीपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बाधित हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने उत्तर बिहार के नागरिकों की मदद के उद्देश्य से इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से गंगा नदी के दोनों ओर रहने वाले लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी कम होगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन किया जा सकता है।


