पूर्णिया में नारकोटिक्स केस में ढिलाई पर बड़ी कार्रवाई:सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार लाइन हाजिर, चार्जशीट में देरी से भड़की एसपी स्वीटी सहरावत

पूर्णिया में नारकोटिक्स केस में ढिलाई पर बड़ी कार्रवाई:सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार लाइन हाजिर, चार्जशीट में देरी से भड़की एसपी स्वीटी सहरावत

पूर्णिया में पुलिसिया कार्यशैली में ढिलाई बरतना सदर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार को भारी पड़ा। इस मामले में सख्ती दिखाते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बड़ी कार्रवाई की है। नारकोटिक्स जैसे गंभीर मामले में समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने को लेकर सदर थाना के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। संबंधित नारकोटिक्स केस में केस में आईओ की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर चार्जशीट समर्पित नहीं की गई। ये मामला काफी संवेदनशील माना जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद केस की प्रगति पर प्रभावी निगरानी नहीं हो सकी। आरोप है कि थानाध्यक्ष अजय कुमार ने केस आईओ के कामकाज की नियमित समीक्षा नहीं की, जिससे पूरे मामले में लापरवाही उजागर हुई। विभागीय स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया गया विभागीय स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया और रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी स्वीटी सहरावत ने बिना देर किए सख्त कदम उठाया। एसपी का स्पष्ट संदेश है कि गंभीर मामलों, खासकर नारकोटिक्स जैसे केस में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में सिर्फ थानाध्यक्ष ही नहीं, बल्कि केस आईओ की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। विभाग की ओर से संबंधित केस आईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। सरसी थाना के SHO रहे इंस्पेक्टर राजू कुमार सदर के नए थाना अध्यक्ष इधर, प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए त्वरित फेरबदल करते हुए सरसी थाना के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक राजू कुमार को सदर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार संभाल लिया है और कामकाज की समीक्षा भी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग के अंदर इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी आएगी। पूर्णिया में पुलिसिया कार्यशैली में ढिलाई बरतना सदर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार को भारी पड़ा। इस मामले में सख्ती दिखाते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बड़ी कार्रवाई की है। नारकोटिक्स जैसे गंभीर मामले में समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने को लेकर सदर थाना के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। संबंधित नारकोटिक्स केस में केस में आईओ की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर चार्जशीट समर्पित नहीं की गई। ये मामला काफी संवेदनशील माना जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद केस की प्रगति पर प्रभावी निगरानी नहीं हो सकी। आरोप है कि थानाध्यक्ष अजय कुमार ने केस आईओ के कामकाज की नियमित समीक्षा नहीं की, जिससे पूरे मामले में लापरवाही उजागर हुई। विभागीय स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया गया विभागीय स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया और रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी स्वीटी सहरावत ने बिना देर किए सख्त कदम उठाया। एसपी का स्पष्ट संदेश है कि गंभीर मामलों, खासकर नारकोटिक्स जैसे केस में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में सिर्फ थानाध्यक्ष ही नहीं, बल्कि केस आईओ की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। विभाग की ओर से संबंधित केस आईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। सरसी थाना के SHO रहे इंस्पेक्टर राजू कुमार सदर के नए थाना अध्यक्ष इधर, प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए त्वरित फेरबदल करते हुए सरसी थाना के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक राजू कुमार को सदर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार संभाल लिया है और कामकाज की समीक्षा भी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग के अंदर इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी आएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *