नई मंडी पुलिस की मोबाइल लुटेरों से मुठभेड़:मुजफ्फरनगर में दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो साथी फरार

नई मंडी पुलिस की मोबाइल लुटेरों से मुठभेड़:मुजफ्फरनगर में दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो साथी फरार

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और मोबाइल लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू और अमर के रूप में हुई है। फरार आरोपियों के नाम अभिषेक और सागर बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। खतौली की सीओ रूपाली राय चौधरी के अनुसार, यह वही गिरोह है जिसने एक दिन पहले छाता फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। एक सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे दो बदमाश घायल हो गए और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ रूपाली राव चौधरी ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *