मुल्लांपुर का महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (पीसीए) एक बार फिर बड़े क्रिकेट मुकाबलों का गवाह बनने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी लगातार दूसरे साल न्यू पीसीए स्टेडियम को मिली है। बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, न्यू चंडीगढ़ के इस आधुनिक स्टेडियम में एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 जैसे अहम मुकाबले खेले जाएंगे। PCA अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने कहा कि पिछले साल भी यहां प्लेऑफ मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित हुए थे और इस बार भी पूरी तैयारी है।
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने एक बार फिर पंजाब पर भरोसा जताया है। हम इन मुकाबलों को यादगार बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। एलिमिनेटर मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच खेला जाएगा। वहीं क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2026 का फाइनल पहले बेंगलुरु में होना था, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों के चलते अब इसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।
मुल्लांपुर स्टेडियम दूसरी बार होस्ट करेगा IPL प्लेऑफ:27-29 मई को एलिमिनेटर और क्वालिफायर होंगे; अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार


