पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भवानीपुर के कुसहा मिलिक निवासी अभिषेक कुमार मंडल(19) के रूप में हुई है। चाचा बरुण कुमार मंडल का इलाज चल रहा है। घटना रूपौली थाना क्षेत्र की है। दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े अभिषेक के पिता वकील मंडल ने बताया कि दोनों बाइक से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में माता सुपौली स्थान के पास ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गाड़ी रॉन्ग साइड से आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बिना समय गंवाए दोनों घायलों को उठाकर रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही रुपौली थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अस्पताल पहुंचे। परिजनों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। भवानीपुर पुलिस को भी सूचना दी गई है। पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भवानीपुर के कुसहा मिलिक निवासी अभिषेक कुमार मंडल(19) के रूप में हुई है। चाचा बरुण कुमार मंडल का इलाज चल रहा है। घटना रूपौली थाना क्षेत्र की है। दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े अभिषेक के पिता वकील मंडल ने बताया कि दोनों बाइक से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में माता सुपौली स्थान के पास ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गाड़ी रॉन्ग साइड से आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बिना समय गंवाए दोनों घायलों को उठाकर रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही रुपौली थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अस्पताल पहुंचे। परिजनों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। भवानीपुर पुलिस को भी सूचना दी गई है।


