दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय में पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था लागू की गई है। कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने समर्थ पोर्टल के एकेडेमिक मॉड्यूल पर क्लिक कर प्रवेश प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया। समर्थ पोर्टल से होंगे प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने कहा कि, लोक भवन, पटना के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। इसी क्रम में नामांकन मॉड्यूल की शुरुआत की गई है।’ उन्होंने कहा कि, ‘विश्वविद्यालय परिवार के समवेत प्रयास से इस व्यवस्था को सफल बनाया जाएगा, जिससे छात्रों को पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।’ 28 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. पुरेन्द्र वारिक ने बताया कि, ‘उपशास्त्री, शास्त्री एवं आचार्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक छात्र निर्धारित अवधि के भीतर समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों तथा अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अधिकाधिक छात्रों को नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देने का आग्रह किया। विशेष कार्य पदाधिकारी (शैक्षणिक) डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि, ‘शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) एवं आचार्य प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-28) में नामांकन के लिए आवेदन 6 जून से 28 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं उपशास्त्री प्रथम वर्ष (सत्र 2026-28) के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से 28 जून 2026 तक चलेगी।’
30 जून को जारी होगी मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी प्राप्त आवेदनों के आधार पर 30 जून 2026 को मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) प्रकाशित की जाएगी। छात्रों को विभाग एवं महाविद्यालय का आवंटन महाविद्यालयवार मेधा सह चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
मेरिट सूची में चयनित छात्रों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन एवं प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 2 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। तकनीकी सहायता के लिए बनाया गया सेल विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. निशिकांत ने बताया कि ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए अध्यक्ष छात्र कल्याण कार्यालय में एक विशेष तकनीकी सेल का गठन किया गया है। छात्र अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। विश्वविद्यालय में सक्रिय हुए समर्थ पोर्टल के कई मॉड्यूल समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल सक्रिय कर दिए गए हैं। इनमें एडमिशन, स्टूडेंट लाइफ साइकिल, पे-रोल, पेंशन, लीव मैनेजमेंट, एम्प्लॉई, कोर, लीगल, आरटीआई, ग्रीवांस, फ्लीट, स्पोर्ट्स, मिनट आर्काइव एवं रिट्रीवल जैसे महत्वपूर्ण मॉड्यूल शामिल हैं। कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे उपस्थित समर्थ पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर कुलसचिव डॉ. दिनेश झा, वित्त पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार झा, उपकुलसचिव डॉ. नवीन कुमार झा, डॉ. सुनील कुमार झा, सूचना वैज्ञानिक सह समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. नरोत्तम मिश्र, सहायक प्राचार्य डॉ. छबिलाल न्यौपाने, कुन्दन भारद्वाज, गोपाल उपाध्याय, रवीन्द्र कुमार मिश्र, सुशील कुमार झा, अभिषेक झा, सिद्धेश कुमार झा तथा टीएसए डी.एस. पुष्पेंद्र सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय में पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था लागू की गई है। कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने समर्थ पोर्टल के एकेडेमिक मॉड्यूल पर क्लिक कर प्रवेश प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया। समर्थ पोर्टल से होंगे प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने कहा कि, लोक भवन, पटना के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। इसी क्रम में नामांकन मॉड्यूल की शुरुआत की गई है।’ उन्होंने कहा कि, ‘विश्वविद्यालय परिवार के समवेत प्रयास से इस व्यवस्था को सफल बनाया जाएगा, जिससे छात्रों को पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।’ 28 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. पुरेन्द्र वारिक ने बताया कि, ‘उपशास्त्री, शास्त्री एवं आचार्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक छात्र निर्धारित अवधि के भीतर समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों तथा अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अधिकाधिक छात्रों को नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देने का आग्रह किया। विशेष कार्य पदाधिकारी (शैक्षणिक) डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि, ‘शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) एवं आचार्य प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-28) में नामांकन के लिए आवेदन 6 जून से 28 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं उपशास्त्री प्रथम वर्ष (सत्र 2026-28) के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से 28 जून 2026 तक चलेगी।’
30 जून को जारी होगी मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी प्राप्त आवेदनों के आधार पर 30 जून 2026 को मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) प्रकाशित की जाएगी। छात्रों को विभाग एवं महाविद्यालय का आवंटन महाविद्यालयवार मेधा सह चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
मेरिट सूची में चयनित छात्रों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन एवं प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 2 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। तकनीकी सहायता के लिए बनाया गया सेल विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. निशिकांत ने बताया कि ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए अध्यक्ष छात्र कल्याण कार्यालय में एक विशेष तकनीकी सेल का गठन किया गया है। छात्र अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। विश्वविद्यालय में सक्रिय हुए समर्थ पोर्टल के कई मॉड्यूल समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल सक्रिय कर दिए गए हैं। इनमें एडमिशन, स्टूडेंट लाइफ साइकिल, पे-रोल, पेंशन, लीव मैनेजमेंट, एम्प्लॉई, कोर, लीगल, आरटीआई, ग्रीवांस, फ्लीट, स्पोर्ट्स, मिनट आर्काइव एवं रिट्रीवल जैसे महत्वपूर्ण मॉड्यूल शामिल हैं। कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे उपस्थित समर्थ पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर कुलसचिव डॉ. दिनेश झा, वित्त पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार झा, उपकुलसचिव डॉ. नवीन कुमार झा, डॉ. सुनील कुमार झा, सूचना वैज्ञानिक सह समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. नरोत्तम मिश्र, सहायक प्राचार्य डॉ. छबिलाल न्यौपाने, कुन्दन भारद्वाज, गोपाल उपाध्याय, रवीन्द्र कुमार मिश्र, सुशील कुमार झा, अभिषेक झा, सिद्धेश कुमार झा तथा टीएसए डी.एस. पुष्पेंद्र सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।


