जमुई जिले में रविवार को नीट यूजी परीक्षा कदाचार मुक्त और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 967 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 37 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में केकेएम कॉलेज और प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई को केंद्र बनाया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई। परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले, प्रत्येक परीक्षार्थी को तीन स्तरों की गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सख्त तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया, जिसके बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध था। कदाचार रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी और जैमर की व्यवस्था की गई थी। जिले के वरीय अधिकारियों ने सभी केंद्रों का निरंतर भ्रमण कर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। परीक्षार्थियों ने परीक्षा को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद, कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया, जबकि कुछ अन्य ने इसे पिछले साल की तुलना में अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण माना। परीक्षार्थियों ने परीक्षा को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। अधिकांश छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम था और समय प्रबंधन काफी महत्वपूर्ण रहा। परीक्षार्थी आनंद कुमार ने कहा कि नीट यूजी का पेपर कुल मिलाकर संतुलित रहा। भौतिकी के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाले थे। रसायन विज्ञान का खंड अपेक्षाकृत आसान लगा। जीवविज्ञान में अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी एवं पाठ्यक्रम पर आधारित थे। केकेएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 577 परीक्षार्थी शामिल हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा संतोष जनक रहा है एवं अच्छे अंक आने की उम्मीद है। वहीं परीक्षा में शामिल हो रही सोनो की छात्रा बबली कुमारी एवं सावित्री कुमारी ने बताया कि इस बार परीक्षा का स्तर मध्यम रहा। शुरुआत में थोड़ी घबराहट हो रही थी, लेकिन प्रश्न हल करते-करते आत्मविश्वास बढ़ता गया। बायोलॉजी के प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा प्राप्त आंकड़े के अनुसार नीट यूजी की परीक्षा में जिले के केकेएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 577 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 23 परीक्षा अध्ययन अनुपस्थित रहे। वही प्रस्तुत विद्यालय जम्मू में 353 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि परीक्षा के दौरान कदाचार का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया, न ही किसी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया। जमुई जिले में रविवार को नीट यूजी परीक्षा कदाचार मुक्त और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 967 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 37 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में केकेएम कॉलेज और प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई को केंद्र बनाया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई। परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले, प्रत्येक परीक्षार्थी को तीन स्तरों की गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सख्त तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया, जिसके बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध था। कदाचार रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी और जैमर की व्यवस्था की गई थी। जिले के वरीय अधिकारियों ने सभी केंद्रों का निरंतर भ्रमण कर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। परीक्षार्थियों ने परीक्षा को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद, कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया, जबकि कुछ अन्य ने इसे पिछले साल की तुलना में अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण माना। परीक्षार्थियों ने परीक्षा को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। अधिकांश छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम था और समय प्रबंधन काफी महत्वपूर्ण रहा। परीक्षार्थी आनंद कुमार ने कहा कि नीट यूजी का पेपर कुल मिलाकर संतुलित रहा। भौतिकी के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाले थे। रसायन विज्ञान का खंड अपेक्षाकृत आसान लगा। जीवविज्ञान में अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी एवं पाठ्यक्रम पर आधारित थे। केकेएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 577 परीक्षार्थी शामिल हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा संतोष जनक रहा है एवं अच्छे अंक आने की उम्मीद है। वहीं परीक्षा में शामिल हो रही सोनो की छात्रा बबली कुमारी एवं सावित्री कुमारी ने बताया कि इस बार परीक्षा का स्तर मध्यम रहा। शुरुआत में थोड़ी घबराहट हो रही थी, लेकिन प्रश्न हल करते-करते आत्मविश्वास बढ़ता गया। बायोलॉजी के प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा प्राप्त आंकड़े के अनुसार नीट यूजी की परीक्षा में जिले के केकेएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 577 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 23 परीक्षा अध्ययन अनुपस्थित रहे। वही प्रस्तुत विद्यालय जम्मू में 353 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि परीक्षा के दौरान कदाचार का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया, न ही किसी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया।


