नगर पंचायत कार्यपालक अधिकारी 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार:जमुई में निगरानी टीम का एक्शन, स्वच्छता प्रहरी समेत 2 पकड़ाए

नगर पंचायत कार्यपालक अधिकारी 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार:जमुई में निगरानी टीम का एक्शन, स्वच्छता प्रहरी समेत 2 पकड़ाए

जमुई में मंगलवार को सिकंदरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को 50 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निगरानी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो सिकंदरा नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके साथ स्वच्छता प्रहरी सोनू चौधरी को भी निगरानी टीम ने मौके से गिरफ्तार किया है। अवैध वसूली के आरोप लग रहे थे बताया जा रहा है कि दोनों पर लंबे समय से अवैध वसूली के आरोप लग रहे थे। इसके बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार तड़के करीब 3 बजे की गई। दोनों आरोपी कथित रूप से 50 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। लेन-देन की पुष्टि होते ही निगरानी टीम ने छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा और मौके से नकद राशि भी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को सिकंदरा थाना लाया गया गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सिकंदरा थाना लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। निगरानी टीम इस मामले के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ जारी है और निगरानी विभाग आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटा हुआ है। जमुई में मंगलवार को सिकंदरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को 50 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निगरानी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो सिकंदरा नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके साथ स्वच्छता प्रहरी सोनू चौधरी को भी निगरानी टीम ने मौके से गिरफ्तार किया है। अवैध वसूली के आरोप लग रहे थे बताया जा रहा है कि दोनों पर लंबे समय से अवैध वसूली के आरोप लग रहे थे। इसके बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार तड़के करीब 3 बजे की गई। दोनों आरोपी कथित रूप से 50 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। लेन-देन की पुष्टि होते ही निगरानी टीम ने छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा और मौके से नकद राशि भी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को सिकंदरा थाना लाया गया गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सिकंदरा थाना लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। निगरानी टीम इस मामले के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ जारी है और निगरानी विभाग आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *