नालंदा में घर में सो रही मां-बेटी की हत्या:महिला के पति ने गला घोंटकर पत्नी और नाबालिग को मार डाला, आरोपी मानसिक रूप से बीमार

नालंदा में घर में सो रही मां-बेटी की हत्या:महिला के पति ने गला घोंटकर पत्नी और नाबालिग को मार डाला, आरोपी मानसिक रूप से बीमार

नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठौना गांव में मंगलवार की रात मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतकों की पहचान आरोपी संजय कुमार की 32 साल की पत्नी सनिशा देवी और 14 साल की बेटी स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है। जेठौना गांव में देर रात हुई डबल मर्डर के बाद सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मृतका के परिजन गया के बेलागंज से नालंदा पहुंचे हैं। पत्नी और बेटी के साथ घर में रहता था आरोपी घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज और खुदागंज थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि घर में केवल पति, पत्नी और बेटी ही रहते थे। मृतका सनिशा देवी की बहन सोनी देवी ने बताया कि उन्हें फोन पर दोनों के बेहोश होने की सूचना मिली थी, लेकिन जब वे घर पहुंचे तो देखा कि दोनों के शव पलंग पर रखे हुए थे। करीब से देखने पर पता चला कि स्नेहा के गले पर निशान हैं और सनिशा देवी की गर्दन मरोड़ी गई है, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पति का चल रहा इलाज मृतका का पति संजय महतो मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजय को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और उसे इलाज के साथ-साथ पूछताछ के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएसपी ऋषिराज ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं क्योंकि परिवार में पहले कभी किसी बड़े विवाद की बात सामने नहीं आई थी। इसी साल स्नेहा ने मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठौना गांव में मंगलवार की रात मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतकों की पहचान आरोपी संजय कुमार की 32 साल की पत्नी सनिशा देवी और 14 साल की बेटी स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है। जेठौना गांव में देर रात हुई डबल मर्डर के बाद सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मृतका के परिजन गया के बेलागंज से नालंदा पहुंचे हैं। पत्नी और बेटी के साथ घर में रहता था आरोपी घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज और खुदागंज थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि घर में केवल पति, पत्नी और बेटी ही रहते थे। मृतका सनिशा देवी की बहन सोनी देवी ने बताया कि उन्हें फोन पर दोनों के बेहोश होने की सूचना मिली थी, लेकिन जब वे घर पहुंचे तो देखा कि दोनों के शव पलंग पर रखे हुए थे। करीब से देखने पर पता चला कि स्नेहा के गले पर निशान हैं और सनिशा देवी की गर्दन मरोड़ी गई है, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पति का चल रहा इलाज मृतका का पति संजय महतो मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजय को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और उसे इलाज के साथ-साथ पूछताछ के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएसपी ऋषिराज ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं क्योंकि परिवार में पहले कभी किसी बड़े विवाद की बात सामने नहीं आई थी। इसी साल स्नेहा ने मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *