नगर सभापति बोले-लोगों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता:वाटर सप्लाई योजनाओं के इंप्लीमेंटेशन पर मंथन

नगर सभापति बोले-लोगों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता:वाटर सप्लाई योजनाओं के इंप्लीमेंटेशन पर मंथन

लखीसराय के पुरानी बाजार स्थित नगर परिषद सभागार में शनिवार को जलापूर्ति योजनाओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी संयुक्त अध्यक्षता नगर सभापति अरविंद पासवान और नगर कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़, सुचारू और प्रभावी बनाना था। बैठक में बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बुडको) द्वारा स्वीकृत एवं प्रस्तावित जलापूर्ति योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के वर्तमान स्वरूप, आवश्यकताओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। आगामी कार्ययोजना पर भी गहन मंथन किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने अपने-अपने वार्डों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं, नागरिकों की शिकायतों और आवश्यक सुझावों को प्रमुखता से रखा। पार्षदों ने जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार और योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना लक्ष्य नगर सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आम लोगों तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। लखीसराय के पुरानी बाजार स्थित नगर परिषद सभागार में शनिवार को जलापूर्ति योजनाओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी संयुक्त अध्यक्षता नगर सभापति अरविंद पासवान और नगर कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़, सुचारू और प्रभावी बनाना था। बैठक में बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बुडको) द्वारा स्वीकृत एवं प्रस्तावित जलापूर्ति योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के वर्तमान स्वरूप, आवश्यकताओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। आगामी कार्ययोजना पर भी गहन मंथन किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने अपने-अपने वार्डों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं, नागरिकों की शिकायतों और आवश्यक सुझावों को प्रमुखता से रखा। पार्षदों ने जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार और योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना लक्ष्य नगर सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आम लोगों तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *