शेखपुरा में करंट लगने से युवक की मौत:हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हादसा, भैंस खोजने निकला था घर से

शेखपुरा में करंट लगने से युवक की मौत:हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हादसा, भैंस खोजने निकला था घर से

शेखपुरा में हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना कसार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मृतक की पहचान चंदन कुमार (26) के रूप में हुई है। कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बीते दिन आंधी और वर्षा के कारण गांव के बघार से गुजर रहा 11000 वोल्ट क्षमता का विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। चंदन कुमार अपने दुधारू भैंस को खोजने गांव से दक्षिण बघार की ओर निकला था और इसी टूटे तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में शोक घटना की सूचना मिलते ही कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक व्याप्त हो गया। भाजपा के जिला नेता और सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने मृतक के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। 8 भाइयों में ता सबसे बड़ा विपिन मंडल ने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है और चंदन कुमार आठ सहोदर भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। उन्होंने जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारियों से मृतक के आश्रित परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। शेखपुरा में हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना कसार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मृतक की पहचान चंदन कुमार (26) के रूप में हुई है। कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बीते दिन आंधी और वर्षा के कारण गांव के बघार से गुजर रहा 11000 वोल्ट क्षमता का विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। चंदन कुमार अपने दुधारू भैंस को खोजने गांव से दक्षिण बघार की ओर निकला था और इसी टूटे तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में शोक घटना की सूचना मिलते ही कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक व्याप्त हो गया। भाजपा के जिला नेता और सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने मृतक के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। 8 भाइयों में ता सबसे बड़ा विपिन मंडल ने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है और चंदन कुमार आठ सहोदर भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। उन्होंने जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारियों से मृतक के आश्रित परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *