Multibagger Stocks: 5 साल में 1 लाख के कर दिये करीब 10 लाख रुपये, आज भी 10% उछला BLS International का शेयर

Multibagger Stocks: 5 साल में 1 लाख के कर दिये करीब 10 लाख रुपये, आज भी 10% उछला BLS International का शेयर

Multibagger Stocks: शेयर बाजार के निवेशकों को हमेशा ऐसे शेयरों की तलाश होती है, जो कई गुना रिटर्न दें। इन्हें मल्टीबैगर स्टॉक्स कहते हैं। ऐसा ही एक शेयर बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेस का है, जिसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। बुधवार को कारोबार के दौरान यह शेयर करीब 10 फीसदी तक उछल गया है। पिछले तीन सेशंस से इस शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। खास बात यह है कि यह शेयर पिछले 5 साल में 950 फीसदी चढ़ चुका है। हालांकि, हाल के महीनों में यह स्टॉक दबाव में था। इस साल अब तक शेयर करीब 11 फीसदी टूटा है। जबकि एक साल में इसमें लगभग 28 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, लंबी अवधि में इस शेयर ने जोरदार रिटर्न दिया है।

चौथी तिमाही में 29 फीसदी बढ़ा मुनाफा

कंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें तो जनवरी से मार्च 2026 के दौरान BLS International का नेट प्रॉफिट बढ़कर 186.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 145.2 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में करीब 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीएलएस इंटरनेशनल का ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू चौथी तिमाही में 17.6 फीसदी बढ़कर 814.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल यह आंकड़ा 692.8 करोड़ रुपये था। कंपनी को Visa और Consular Services के साथ डिजिटल बिजनेस से अच्छा फायदा मिला है।

कंपनी का एबिटडा भी बढ़कर 203.9 करोड़ रुपये हो गया है, जो एक साल पहले 174.1 करोड़ रुपये था। कंपनी का कहना है कि खर्चों पर नियंत्रण और सेल्फ-मैनेज्ड सेंटर मॉडल से उसे फायदा मिला है।

36% उछला डिजिटल बिजनेस का रेवेन्यू

Visa और Consular बिजनेस से कंपनी की आय 7 फीसदी बढ़कर 471.7 करोड़ रुपये रही। वहीं, डिजिटल बिजनेस ने सबसे ज्यादा दम दिखाया। इस सेगमेंट का रेवेन्यू 36 फीसदी उछलकर 342.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को लोन डिस्ट्रीब्यूशन और Correspondent Business से मजबूत ग्रोथ मिली है।

FY26 में 37% बढ़ा रेवेन्यू

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में भी कंपनी की परफॉर्मेंस अच्छी रही है। सालाना रेवेन्यू करीब 37 फीसदी बढ़कर 2,998 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। वहीं, सालभर का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 723.8 करोड़ रुपये रहा। एबिडटा में भी 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल ने कहा कि FY26 कंपनी के इतिहास का सबसे मजबूत साल रहा। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन साल में कंपनी ने लगातार तेज ग्रोथ दिखाई है और सरकारों के साथ मजबूत साझेदारी का फायदा मिल रहा है। आने वाले समय में कंपनी टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं और ग्लोबल विस्तार पर फोकस बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *