चंदौली जिले की मुगलसराय सीट पर भाजपा विधायक रमेश जायसवाल को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 68% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा के दावेदारों में वो पहले स्थान पर बने हुए हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद विधायक रमेश हैं। उन्हें 32% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर डॉ. केएन पांडेय पांडेय हैं, पांडेय को 21% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह हैं, उन्हें 14% ने पसंद किया है। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह को सात प्रतिशत और शिवशंकर पटेल को चार प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। सपा में पहली पसंद पूर्व में सपा के प्रत्याशी रहे चंद्रशेखर यादव हैं। इन्हें 46% लोगों ने पसंद किया है। सिद्धांत जायसवाल को 8 प्रतिशत, आनंद सिंह को 7%, गार्गी पटेल को 6% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में तिलकधारी बिन्द को 41% लोगों पसंद किया है। इरशाद अहमद बबलू को 33%, निहाल रावत को 4% लोगों ने पसंद किया है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें


