30 एकड़ फसल पर बिजली संकट:6 बार जला ट्रांसफार्मर, कलेक्टर से मिलने पहुंचे किसान

30 एकड़ फसल पर बिजली संकट:6 बार जला ट्रांसफार्मर, कलेक्टर से मिलने पहुंचे किसान

बालाघाट जिले में रबी की फसल पर बिजली संकट मंडरा रहा है। फसल पकने की अवस्था में है, लेकिन किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह एक बिजली ट्रांसफार्मर का बंद होना है। कनकी क्षेत्र में लगभग 30 एकड़ फसल की सिंचाई के लिए 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह ट्रांसफार्मर लोड के कारण बार-बार जल रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को सरेखा-2 के कनकी क्षेत्र से किसान अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान रेखलाल भोयर ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली न मिलने के कारण वे सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे एक दर्जन से अधिक किसानों की 30 एकड़ फसल बर्बाद होने की कगार पर है। किसानों ने विद्युत विभाग से 25 केवी के स्थान पर 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, क्योंकि मौजूदा ट्रांसफार्मर लोड सहन नहीं कर पा रहा है और कई बार जल चुका है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपनी रबी की फसल नहीं काट पाएंगे और सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *