रुपौली नगर पंचायत के बिरौली बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी संतोष जायसवाल के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ जायसवाल की नवगछिया में निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद गुरुवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दिल्ली से सीधे बिरौली बाजार पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पूरे घर में गमगीन माहौल था। सांसद ने भागलपुर सिटी एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया। पप्पू यादव ने कहा कि परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने भी इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। रुपौली नगर पंचायत के बिरौली बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी संतोष जायसवाल के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ जायसवाल की नवगछिया में निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद गुरुवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दिल्ली से सीधे बिरौली बाजार पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पूरे घर में गमगीन माहौल था। सांसद ने भागलपुर सिटी एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया। पप्पू यादव ने कहा कि परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने भी इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।


