मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। यह घटना मुशहरी और बोचहां थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई। मृतक की पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के मनीकपुर ढाब गांव निवासी अनिल सहनी के पुत्र आशिक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, आशिक कुमार गुरुवार को खेत देखने के लिए घर से निकला था। खेत में पहुंचते ही वह बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गया। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आशिक की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि कई किसान खेतों की सिंचाई के लिए बिजली के तार लगाते हैं और उन्हें खुला छोड़ देते हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। यह घटना मुशहरी और बोचहां थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई। मृतक की पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के मनीकपुर ढाब गांव निवासी अनिल सहनी के पुत्र आशिक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, आशिक कुमार गुरुवार को खेत देखने के लिए घर से निकला था। खेत में पहुंचते ही वह बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गया। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आशिक की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि कई किसान खेतों की सिंचाई के लिए बिजली के तार लगाते हैं और उन्हें खुला छोड़ देते हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


