सिटी रिपोर्टर| मोतिहारी कान फिल्म महोत्सव में इस वर्ष बिहार और भोजपुरी सिनेमा की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। मोतिहारी के बलुआ चौक निवासी एवं भोजपुरी फिल्मों के निर्माता निशांत उज्जवल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खास पहचान बनाई। निशांत उज्जवल कान फिल्म महोत्सव में इम्पा प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल में इम्पा एवं फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभय सिन्हा भी मौजूद थे। कान फिल्म बाजार में इम्पा का विशेष स्टॉल लगाया गया था, जिसका उद्घाटन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार, फिल्म निर्माता आशुतोष गोवरिकर तथा नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक प्रकाश मकदूम ने किया। महोत्सव के भारत मंडप में निशांत उज्जवल की आगामी भोजपुरी फिल्म बीवी हो तो ऐसी का प्रथम पोस्टर जारी किया गया, जिसे काफी सराहना मिली। उन्होंने लाल कालीन पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सिटी रिपोर्टर| मोतिहारी कान फिल्म महोत्सव में इस वर्ष बिहार और भोजपुरी सिनेमा की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। मोतिहारी के बलुआ चौक निवासी एवं भोजपुरी फिल्मों के निर्माता निशांत उज्जवल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खास पहचान बनाई। निशांत उज्जवल कान फिल्म महोत्सव में इम्पा प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल में इम्पा एवं फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभय सिन्हा भी मौजूद थे। कान फिल्म बाजार में इम्पा का विशेष स्टॉल लगाया गया था, जिसका उद्घाटन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार, फिल्म निर्माता आशुतोष गोवरिकर तथा नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक प्रकाश मकदूम ने किया। महोत्सव के भारत मंडप में निशांत उज्जवल की आगामी भोजपुरी फिल्म बीवी हो तो ऐसी का प्रथम पोस्टर जारी किया गया, जिसे काफी सराहना मिली। उन्होंने लाल कालीन पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


