गोरखपुर में शुक्रवार को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति- पत्नी की मौके से मौत हो गई। जबकि 7 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है। मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख- पुकार मच गई। 17 साल की बेटी और 13 साल के बेटे का रो- रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक बेटी बस एक ही रट लगा रही है, ‘मम्मी ने कहा था शाम तक लौट आऊंगी, अब कभी नहीं आएंगे वे लोग, हम कैसे रहेंगे उनके बिना। जबकि बेटा निगम बेसुध है। बताया जा रहा है कि घटना में घायल संगम का हाथ- पैर टूट गया है। उसे एम्स से रेफर कर दिया गया। जिसके बाद देवरिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके से फरार ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। संतराज से दूसरी शादी की थी प्रेमशीला
प्रेमशीला के भाई अनिल ने बताया कि मृतक संतराज से प्रेमशीला की दूसरी शादी थी। जो 2014 में हुई थी। करीब 20 साल पहले उसकी पहली शादी संतराज के तीसरे नंबर के भाई से हुई थी। 2012 में किसी बीमारी से उसकी मौत हो गई। बड़ी बेटी तन्नू पहले पति की ही बेटी है। जबकि परिवार की मर्जी उसकी दूसरी शादी संतराज से कार्रवाई गई। जिससे दो बेटे निगम (13) और संगम (7) हुए। तबसे दोनों का जीवन सामान्य चल रहा था। संतराज पहले दुबई में रहकर पैसे कमाता था। 7- 8 महीने पहले लौटा तबसे यही पर ही काम करने लगा। पांच भाईयों में सबसे छोटा है। परिवार में मां और अन्य तीन भाईयों के बीवी-बच्चे रहते हैं। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर में तेज रफ्तार ट्रक (ट्रेलर) ने पति-पत्नी को रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक से पति-पत्नी अपने 7 साल के बच्चे के साथ तरकुलहा देवी मंदिर जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। बच्चा छिटक कर दूर जा गिरा जबकि पति-पत्नी करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। बुरी तरह से कुचले जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद लोगों ने पीछा किया तो करीब एक किमी दूर जाकर ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा चौराहे के पास हुआ। मृतकों की पहचान देवरिया निवासी संतराज भारती (35) और उनकी पत्नी प्रेमशीला (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ प्रेमशीला गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र में अपने मौसी के घर आई थी। शुक्रवार को वहीं से तरकुलहा देवी मंदिर के लिए निकले थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया प्रेमशीला परिवार के साथ अपने मौसी के घर आई थी देवरिया के थाना तरकुलवा के कुरैना के रहने वाले संतराज भारती (35), प्रेमशीला (32) थे। शुक्रवार सुबह दोनों अपने बेटे संगम के साथ प्रेमशीला की मौसी के घर झंगहा गए थे। घर पर थोड़ी देर रहने के बाद दोनों परिवारों के लोगों ने तरकुलहा देवी के दर्शन का कार्यक्रम बनाया। फिर संतराज, पत्नी और बेटे के साथ अपनी बाइक से और उनकी मौसी अपने बेटे के साथ दूसरी बाइक से तरकुलहा के लिए निकले। संतराज बाइक से चौरीचौरा थानाक्षेत्र के भोपा चौराहा पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सहित संतराज और प्रेमशीला ट्रक में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। जबकि बेटा छिटकर दूर जा गिरा। करीब 100 मीटर बाद दोनों ट्रक से अलग हुए लेकिन बुरी तरह कुचल जाने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसा के बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को दौड़ाया तो वह और तेजी से भागने लगा। करीब 1 किमी आगे जाकर वह ट्रक छोड़ा और फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया जबकि घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 5 भाइयों में सबसे छोटे थे संतराज संतराज पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। संतराज का पेंट-पॉलिश का काम करते थे। संतराज और प्रेमशीला के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी तन्नू 17 साल की, उसके बाद एक 13 साल का बेटा निगम है। सबसे छोटे बेटे संगम को अपने साथ लेकर आई थी। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया- चौरीचौरा हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई है। बच्चे का इलाज एम्स में चल रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश पुलिस टीम कर रही है।


