डिंडौरी जिले में मंगलवार को जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाड़ासरई थाना क्षेत्र के रतना गांव के पास कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज कराकर लौट रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार मृतक किशन लाल साहू (29) अपनी मां प्यारी बाई (72) और भाभी गायत्री साहू (35) के साथ मंडला जिले से इलाज कराकर अपने घर गोरखपुर लौट रहे थे। वे आर्टिका कार में सवार थे। घर से 6 किमी पहले हुआ हादसा
यह हादसा उनके घर पहुंचने से करीब 6 किलोमीटर पहले रतना गांव के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। अमरकंटक की ओर से आ रही पिकअप वाहन ने सामने से कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार, उड़ गए परखच्चे
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पिकअप वाहन पलट गया। दोनों वाहनों के टायर तक निकलकर सड़क पर बिखर गए। दो की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल
हादसे में किशन लाल साहू और उनकी मां प्यारी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाभी गायत्री साहू और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही गाड़ासरई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप वाहन जब्त
पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है, जो जीआरटीसी सड़क निर्माण कंपनी का बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।


