महिलाओं के लिए STEM में अवसर बढ़ाने पर मंथन:उद्योग-शिक्षा सहयोग और मेंटरशिप को बताया सक्सेज, कानपुर में FICCI-FLO की नई पहल

महिलाओं के लिए STEM में अवसर बढ़ाने पर मंथन:उद्योग-शिक्षा सहयोग और मेंटरशिप को बताया सक्सेज, कानपुर में FICCI-FLO की नई पहल

महिलाओं को STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से FICCI FLO और एलन हाउस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के ज्वाइंट तत्वावधान में एक राउंड टेबल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “शिक्षा से उद्यम तक: भारत में STEM में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक नीति ढांचा” रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों और छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता FICCI FLO की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग और इमीडिएट पास्ट चेयरपर्सन कृति श्रीवास्तव ने की। इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता और STEM क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रुची चावला के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सहयोगात्मक संवाद और मजबूत STEM पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की आवश्यकता बताई। चर्चा में उद्योग, शिक्षा और सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करने और शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक उनकी यात्रा को आसान बनाने के उपाय सुझाए। मेंटरशिप, कौशल विकास, उद्योग सहयोग और समावेशी कार्यस्थल नीतियों को इस दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में राधिका गुप्ता, सुभाषा सिंह और कशिश अग्रवाल जैसे वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ने नवाचार आधारित विकास में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की पहलें महिलाओं को STEM में आगे बढ़ाने और देश में नवाचार आधारित विकास को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *