ललितपुर में अपना दल (एस) की मासिक बैठक:जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ता तैयारी में जुटें

ललितपुर में अपना दल (एस) की मासिक बैठक:जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ता तैयारी में जुटें

ललितपुर में रविवार को दीपमाला कुशवाहा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित अपना दल (एस) की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने पर रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने से चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। महिलाओं से राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील दीपमाला कुशवाहा ने महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष मनोहर पटेल ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर टीमों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। कई कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने का सुझाव दिया, ताकि लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जा सके। इस दौरान पंचायत चुनावों के संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी मंथन हुआ और कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *