मई में मानसून जैसा मिजाज…बिहार में 31 मई तक 169.7 मिमी बारिश, सामान्य से 99 प्रतिशत ज्यादा

मई में मानसून जैसा मिजाज…बिहार में 31 मई तक 169.7 मिमी बारिश, सामान्य से 99 प्रतिशत ज्यादा

सिटी एंकर राज्य में इस वर्ष 31 मई तक सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश हो चुकी है। 1 मार्च से 31 मई तक राज्य में 169.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में 85.3 मिमी होनी चाहिए। यानी, सामान्य से 99 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। बारिश का यह पैटर्न पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी अलग रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 15 मिमी बारिश समस्तीपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सीवान के जीरादेई में 13 मिमी, सारण के छपरा और अरवल में 12-12 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 9 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 8.6 मिमी आैर अररिया के फारबिसगंज में 8.2 मिमी बारिश हुई। मार्च से मई तक बारिश आगे क्या : उत्तर बिहार में बारिश का अलर्ट उत्तर बिहार में बादलों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण और सीवान जिले में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वर्ष मिमी 2022 63 2023 78 2024 92 2025 108 2026 169.7 सिटी एंकर राज्य में इस वर्ष 31 मई तक सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश हो चुकी है। 1 मार्च से 31 मई तक राज्य में 169.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में 85.3 मिमी होनी चाहिए। यानी, सामान्य से 99 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। बारिश का यह पैटर्न पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी अलग रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 15 मिमी बारिश समस्तीपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सीवान के जीरादेई में 13 मिमी, सारण के छपरा और अरवल में 12-12 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 9 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 8.6 मिमी आैर अररिया के फारबिसगंज में 8.2 मिमी बारिश हुई। मार्च से मई तक बारिश आगे क्या : उत्तर बिहार में बारिश का अलर्ट उत्तर बिहार में बादलों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण और सीवान जिले में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वर्ष मिमी 2022 63 2023 78 2024 92 2025 108 2026 169.7  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *