सिवनी में गौवंश की कुर्बानी की साजिश नाकाम:पुलिस ने 17 गौवंश मुक्त कराए; 5 आरोपी गिरफ्तार, बकरीद के नाम पर जुटा रहे थे चंदा

सिवनी में गौवंश की कुर्बानी की साजिश नाकाम:पुलिस ने 17 गौवंश मुक्त कराए; 5 आरोपी गिरफ्तार, बकरीद के नाम पर जुटा रहे थे चंदा

सिवनी पुलिस ने बकरीद पर्व के दौरान 17 मवेशियों को मुक्त कराया है। एसपी कृष्ण लालचंदानी ने शुक्रवार रात प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। कुर्बानी के नाम पर ऑनलाइन चंदा जुटाने की पुष्टि पुलिस को 28 मई को सूचना मिली थी कि हड्डी गोदाम निवासी मौलाना मजीद खान गौवंश की कुर्बानी के नाम पर मुस्लिम समाज से धन एकत्रित कर रहा है। जांच के दौरान मजीद के बैंक खाते और मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले गए, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से धनराशि जमा होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने साथियों के साथ मिलकर वध के लिए गौवंश खरीदे थे। जंगल और खेत में रस्सियों से बंधे मिले 17 गौवंश आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ग्राम जटलापुर और जामुनपानी के जंगल में दबिश दी। जटलापुर के एक खेत से 7 और जामुनपानी से 10 गौवंश रस्सियों से बंधे हुए बरामद किए गए। मवेशियों के खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। पुलिस ने सभी 17 गौवंशों को मुक्त कराकर तत्काल सुरक्षित गौशाला भिजवाया। हथियार जब्त और एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं में केस पुलिस ने इस मामले में मजीद खान, शेख आबिद, साकिर अली, रफीक और मुक्तदीर अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 एंड्रॉइड मोबाइल और धारदार ‘बका’ जब्त किया गया है। सभी के विरुद्ध मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *