जालौन में सड़क हादसे में युवक की मौत:ओवरब्रिज के पास अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, जांच जारी

जालौन में सड़क हादसे में युवक की मौत:ओवरब्रिज के पास अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, जांच जारी

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा राठ रोड ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाइक संख्या यूपी 92 बी 6159 से डकोर की ओर जा रहा था। इसी दौरान राठ रोड ओवरब्रिज के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची उरई कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *