पटना | बिहार में नई एनडीए सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पटना में एक भव्य रोड शो किया। रोड शो में बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति दिखी। ये रोड शो एक तरह से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन था। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक एनडीए समर्थकों ने फूल बरसाए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। सुबह 11:30 बजे पीएम एयरपोर्ट पहुंचे और 11:40 बजे काफिला निकला। चितकोहरा पुल, आर ब्लॉक, वीरचंद पटेल पथ, इनकम टैक्स और डाकबंगला चौराहा होते हुए काफिला दोपहर 12:05 बजे गांधी मैदान पहुंचा। करीब 40 मिनट के रोड शो में मंत्रोच्चार गूंजते रहे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मंत्रीगण बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हम सब मिलकर ‘सशक्त बिहार और विकसित भारत‘ के संकल्प को साकार करें। लोगों के स्नेह एवं आशीर्वाद अभिभूत हुआ। यह विकास और जनसेवा के हमारे संकल्प को जनता-जनार्दन के भरपूर समर्थन की गवाही रही। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री पटना | बिहार में नई एनडीए सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पटना में एक भव्य रोड शो किया। रोड शो में बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति दिखी। ये रोड शो एक तरह से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन था। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक एनडीए समर्थकों ने फूल बरसाए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। सुबह 11:30 बजे पीएम एयरपोर्ट पहुंचे और 11:40 बजे काफिला निकला। चितकोहरा पुल, आर ब्लॉक, वीरचंद पटेल पथ, इनकम टैक्स और डाकबंगला चौराहा होते हुए काफिला दोपहर 12:05 बजे गांधी मैदान पहुंचा। करीब 40 मिनट के रोड शो में मंत्रोच्चार गूंजते रहे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मंत्रीगण बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हम सब मिलकर ‘सशक्त बिहार और विकसित भारत‘ के संकल्प को साकार करें। लोगों के स्नेह एवं आशीर्वाद अभिभूत हुआ। यह विकास और जनसेवा के हमारे संकल्प को जनता-जनार्दन के भरपूर समर्थन की गवाही रही। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री


