गुरुग्राम में फांसी के फंदे पर लटकी 12वीं की छात्रा:दो पेज के सुसाइड नोट में लिखा, ट़्यूशन पर युवक परेशान करता है

गुरुग्राम में फांसी के फंदे पर लटकी 12वीं की छात्रा:दो पेज के सुसाइड नोट में लिखा, ट़्यूशन पर युवक परेशान करता है

गुरुग्राम में खोह गांव में रहने वाली 12वीं क्लास की 17 वर्षीय छात्रा ने एक युवक से परेशान होकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। उसके स्कूल बैग से परिजनों को दो पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने सारी बातें लिखी हैं। सुसाइड नोट की 16वीं लाइन में उसने परेशान करने वाले युवक के बारे में लिखा है। परिजनों का आरोप है कि वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी और बीते कुछ समय से एक युवक परेशान कर रहा था और शर्म के मारे में छात्रा ने परिजनों को नहीं बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पिता दुकानदार, मां टीचर है
मूलरूप से बिहार के जिला रोहताश निवासी संतोष प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राशन की दुकान चलाते है और पत्नी के निजी स्कूल में टीचर है। उनको बड़ा बेटा पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलता है। गुरुवार दोपहर को घर पर कोई नहीं था और वह दोपहर का खाना खाने के लिए डेढ़ बजे के लगभग घर पर पहुंचे, तो उसे बेटी प्रिशा कुमारी कमरे में फंदे पर लटकी मिली। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
स्कूल बैग से मिला सुसाइड नोट
पिता ने बताया कि बेटी की आत्महत्या के बारे में उन्होंने उसके स्कूल की दोस्त से बातचीत की। प्रिसा की दोस्त ने बताया कि उसको एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। प्रिसा ने सुसाइड नोट भी लिखा है। उसके बाद संतोष प्रसाद ने बेटी के स्कूल बैग की जांच करने पर उनको दो पेज का सुसाइड नोट मिला। नोट में 16वीं लाइन में लिखा कि युवक ने उसको परेशान किया और धमकी भी दी। ट्यूशन के दौरान भी परेशान करता था
पिता संतोष प्रसाद ने बताया कि युवक के कारण ही बेटी ने आत्महत्या की है। वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी। दसवीं कक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए थे और वह अपनी कक्षा में पहले नंबर पर आती थी। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है और न ही कुछ बता रही है। पुलिस जांच कर रही
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। उसके मोबाइल की चैटिंग भी खंगाली जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *