सहरसा शहर के हटियागाछी में शुक्रवार शाम 6 बजे अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यह बिहार का पांचवां आधार सेवा केंद्र है, जिसके शुरू होने से सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के लाखों लोगों को आधार संबंधित सेवाओं के लिए बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के डायरेक्टर राजीव उपाध्याय और बिहार-झारखंड के रीजनल मैनेजर निर्मल कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। राजीव उपाध्याय ने बताया कि अब क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य जरूरी संशोधन कराने के लिए पटना जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी प्रमुख आधार सेवाएं सहरसा में ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। आधार से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी यह आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा। यहां आधार से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सेवा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आने वाले लोगों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्र में आम लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। केंद्र के खुलने को जिले के लिए गौरव की बात बताया जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने इस केंद्र के खुलने को जिले के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल आम लोगों को आधार अपडेट और अन्य सेवाओं में सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवा भी उपलब्ध होगी। यह केंद्र डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आम जनता की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। सहरसा शहर के हटियागाछी में शुक्रवार शाम 6 बजे अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यह बिहार का पांचवां आधार सेवा केंद्र है, जिसके शुरू होने से सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के लाखों लोगों को आधार संबंधित सेवाओं के लिए बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के डायरेक्टर राजीव उपाध्याय और बिहार-झारखंड के रीजनल मैनेजर निर्मल कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। राजीव उपाध्याय ने बताया कि अब क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य जरूरी संशोधन कराने के लिए पटना जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी प्रमुख आधार सेवाएं सहरसा में ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। आधार से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी यह आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा। यहां आधार से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सेवा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आने वाले लोगों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्र में आम लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। केंद्र के खुलने को जिले के लिए गौरव की बात बताया जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने इस केंद्र के खुलने को जिले के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल आम लोगों को आधार अपडेट और अन्य सेवाओं में सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवा भी उपलब्ध होगी। यह केंद्र डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आम जनता की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


