कटिहार में आज होगा हवाई हमले का मॉकड्रिल:शाम 7 से 7:15 बजे तक ब्लैकआउट, सायरन से लोगों को किया जाएगा अलर्ट

कटिहार में आज होगा हवाई हमले का मॉकड्रिल:शाम 7 से 7:15 बजे तक ब्लैकआउट, सायरन से लोगों को किया जाएगा अलर्ट

कटिहार जिला प्रशासन गुरुवार को पूरे नगर निगम क्षेत्र में हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक ब्लैकआउट सह मॉकड्रिल का आयोजन कर रहा है। यह अभ्यास शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युद्धकालीन स्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा और प्रशासनिक तत्परता का मूल्यांकन करना है। इस मॉकड्रिल में जिले के लिए निर्धारित नागरिक सुरक्षा की सभी 12 सेवाओं के क्रियान्वयन को परखा जाएगा। ब्लैकआउट मॉकड्रिल शहर के सबसे व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे जंक्शन परिसर, न्यू मार्केट और मनिहारी मोड़ के निकट आयोजित होगा। आगजनी से निपटने के दृश्यों का हुआ अभ्यास गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत 6 अलग-अलग परिदृश्य तैयार किए गए हैं। इनमें हवाई हमले की पूर्व चेतावनी, ब्लैकआउट के उपाय, मलबे में दबे लोगों की तलाश और बचाव, घायलों का चिकित्सा प्रबंधन और आगजनी से निपटने के दृश्यों का अभ्यास शामिल है। अभ्यास को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के 47 संवेदनशील स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ट्रांसपोर्ट डिपो और आश्रय स्थलों को चिह्नित किया है। इन स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सभी तैनात अधिकारी शाम 5:00 बजे तक अपने-अपने पॉइंट पर पहुंचकर आम जनता को ब्लैकआउट के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। यात्रियों को माइकिंग के माध्यम से किया जाएगा जागरूक अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) को इस पूरे आयोजन का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल और आवश्यक सेवाओं वाले स्थानों पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो। रेलवे परिक्षेत्र में भी यात्रियों को माइकिंग के माध्यम से पहले ही जागरूक किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मॉकड्रिल के दौरान सहयोग करें। सायरन बजते ही घर और दुकान की सभी लाइटें, इन्वर्टर और जनरेटर बंद कर दें। खिड़कियों और दरवाजों को मोटे पर्दों या कार्डबोर्ड से ढक दें। खिड़कियों के पास मोबाइल या अन्य रोशनी वाले उपकरणों का उपयोग न करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह मात्र एक अभ्यास है, इसलिए घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। कटिहार जिला प्रशासन गुरुवार को पूरे नगर निगम क्षेत्र में हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक ब्लैकआउट सह मॉकड्रिल का आयोजन कर रहा है। यह अभ्यास शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युद्धकालीन स्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा और प्रशासनिक तत्परता का मूल्यांकन करना है। इस मॉकड्रिल में जिले के लिए निर्धारित नागरिक सुरक्षा की सभी 12 सेवाओं के क्रियान्वयन को परखा जाएगा। ब्लैकआउट मॉकड्रिल शहर के सबसे व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे जंक्शन परिसर, न्यू मार्केट और मनिहारी मोड़ के निकट आयोजित होगा। आगजनी से निपटने के दृश्यों का हुआ अभ्यास गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत 6 अलग-अलग परिदृश्य तैयार किए गए हैं। इनमें हवाई हमले की पूर्व चेतावनी, ब्लैकआउट के उपाय, मलबे में दबे लोगों की तलाश और बचाव, घायलों का चिकित्सा प्रबंधन और आगजनी से निपटने के दृश्यों का अभ्यास शामिल है। अभ्यास को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के 47 संवेदनशील स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ट्रांसपोर्ट डिपो और आश्रय स्थलों को चिह्नित किया है। इन स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सभी तैनात अधिकारी शाम 5:00 बजे तक अपने-अपने पॉइंट पर पहुंचकर आम जनता को ब्लैकआउट के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। यात्रियों को माइकिंग के माध्यम से किया जाएगा जागरूक अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) को इस पूरे आयोजन का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल और आवश्यक सेवाओं वाले स्थानों पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो। रेलवे परिक्षेत्र में भी यात्रियों को माइकिंग के माध्यम से पहले ही जागरूक किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मॉकड्रिल के दौरान सहयोग करें। सायरन बजते ही घर और दुकान की सभी लाइटें, इन्वर्टर और जनरेटर बंद कर दें। खिड़कियों और दरवाजों को मोटे पर्दों या कार्डबोर्ड से ढक दें। खिड़कियों के पास मोबाइल या अन्य रोशनी वाले उपकरणों का उपयोग न करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह मात्र एक अभ्यास है, इसलिए घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *