राजस्थान युवक से शादी के नाम पर 2 लाख ठगी:कैमूर में दुल्हन को बाइक सवार ले जा रहे थे साथ, विधायक ने रोका

राजस्थान युवक से शादी के नाम पर 2 लाख ठगी:कैमूर में दुल्हन को बाइक सवार ले जा रहे थे साथ, विधायक ने रोका

कैमूर के भभुआ में शादी के नाम पर राजस्थान के एक युवक से दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन को बाइक सवार कुछ लोग मारपीट कर अपने साथ ले गए। जयपुर के विद्याधर नगर निवासी मनोज कुमार ने भभुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अखलासपुर गांव के परशुराम बिंद ने उन्हें शादी कराने के लिए भभुआ बुलाया था। शनिवार को हवाई अड्डे के पास एक घर में मोहनिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव की रितिका नामक युवती से उनकी शादी कराई गई। मारपीट कर दुल्हन को जबरन अपने साथ ले गए मनोज कुमार के अनुसार, शादी के बाद देर रात वे मोहनिया स्टेशन जा रहे थे। मरीचाव गेट के पास युवती की मां के कहने पर वाहन रोका गया। तभी छह बाइक पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और मारपीट कर दुल्हन को जबरन अपने साथ ले गए। संबंधित लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की इसी दौरान, उसी रास्ते से गुजर रहे भभुआ विधायक भरत बिंद ने घटनास्थल पर भीड़ देखकर अपना वाहन रोका और लोगों से पूछताछ की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। मनोज कुमार ने बताया कि शादी के नाम पर उनसे दो लाख रुपये लिए गए थे। पुलिस अब परशुराम बिंद और फरार युवती सहित इस पूरे गिरोह की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है। कैमूर के भभुआ में शादी के नाम पर राजस्थान के एक युवक से दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन को बाइक सवार कुछ लोग मारपीट कर अपने साथ ले गए। जयपुर के विद्याधर नगर निवासी मनोज कुमार ने भभुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अखलासपुर गांव के परशुराम बिंद ने उन्हें शादी कराने के लिए भभुआ बुलाया था। शनिवार को हवाई अड्डे के पास एक घर में मोहनिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव की रितिका नामक युवती से उनकी शादी कराई गई। मारपीट कर दुल्हन को जबरन अपने साथ ले गए मनोज कुमार के अनुसार, शादी के बाद देर रात वे मोहनिया स्टेशन जा रहे थे। मरीचाव गेट के पास युवती की मां के कहने पर वाहन रोका गया। तभी छह बाइक पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और मारपीट कर दुल्हन को जबरन अपने साथ ले गए। संबंधित लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की इसी दौरान, उसी रास्ते से गुजर रहे भभुआ विधायक भरत बिंद ने घटनास्थल पर भीड़ देखकर अपना वाहन रोका और लोगों से पूछताछ की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। मनोज कुमार ने बताया कि शादी के नाम पर उनसे दो लाख रुपये लिए गए थे। पुलिस अब परशुराम बिंद और फरार युवती सहित इस पूरे गिरोह की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *