फल्गु तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब:ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महाआरती से गुंजायमान हुआ सूर्य मंदिर, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

फल्गु तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब:ज्येष्ठ पूर्णिमा पर महाआरती से गुंजायमान हुआ सूर्य मंदिर, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन और अलौकिक अवसर पर मानपुर का क्षीर सागर (फल्गु तट) पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। भगवान सूर्य मंदिर परिसर में भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी भक्ति के सागर में डूबे नजर आए। ​इस पावन अनुष्ठान को प्रज्ञा समिति के निपुण ब्राह्मणों द्वारा पूरी शुद्धता और विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। जब शंखध्वनि, डमरू की गूंज और कांसे के घड़ियालों के बीच महाआरती की दिव्य लौ उठी, तो वहां मौजूद हर भक्त भाव-विभोर हो उठा। मां फल्गु और साक्षात नारायण स्वरूप भगवान सूर्य के जयकारों से पूरा मानपुर क्षेत्र गुंजायमान हो गया। भगवान भास्कर से की लोक-कल्याण की मंगलकामना ​फल्गु महाआरती के अलौकिक दर्शन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य देव के भव्य रूप के दर्शन किए। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ हाथ जोड़कर भगवान भास्कर की मुख्य आरती में भाग लिया, उनका आशीर्वाद लिया। अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के कल्याण की मंगलकामना की। मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन फल्गु तट पर पूजा और आरती करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है। भक्तों की सेवा में जुटे रहे सेवादार इस महाआरती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में भास्कर क्लब मानपुर की भूमिका सराहनीय रही। क्लब की ओर से लाइटिंग, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के बैठने की बेहद शानदार और भव्य व्यवस्था की गई थी। बढ़ती भीड़ को संभालने और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए क्लब के सदस्य पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में वैभव सिंह, अनीश सिंह, निप्पु, अंजय सिंह, मुकेश सिंह और गोलू समेत क्लब के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। श्रद्धा और सेवा का यह संगम देर रात तक मानपुर की धरती पर साक्षात अध्यात्म का अहसास कराता रहा। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन और अलौकिक अवसर पर मानपुर का क्षीर सागर (फल्गु तट) पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। भगवान सूर्य मंदिर परिसर में भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी भक्ति के सागर में डूबे नजर आए। ​इस पावन अनुष्ठान को प्रज्ञा समिति के निपुण ब्राह्मणों द्वारा पूरी शुद्धता और विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। जब शंखध्वनि, डमरू की गूंज और कांसे के घड़ियालों के बीच महाआरती की दिव्य लौ उठी, तो वहां मौजूद हर भक्त भाव-विभोर हो उठा। मां फल्गु और साक्षात नारायण स्वरूप भगवान सूर्य के जयकारों से पूरा मानपुर क्षेत्र गुंजायमान हो गया। भगवान भास्कर से की लोक-कल्याण की मंगलकामना ​फल्गु महाआरती के अलौकिक दर्शन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य देव के भव्य रूप के दर्शन किए। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ हाथ जोड़कर भगवान भास्कर की मुख्य आरती में भाग लिया, उनका आशीर्वाद लिया। अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के कल्याण की मंगलकामना की। मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन फल्गु तट पर पूजा और आरती करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है। भक्तों की सेवा में जुटे रहे सेवादार इस महाआरती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में भास्कर क्लब मानपुर की भूमिका सराहनीय रही। क्लब की ओर से लाइटिंग, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के बैठने की बेहद शानदार और भव्य व्यवस्था की गई थी। बढ़ती भीड़ को संभालने और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए क्लब के सदस्य पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में वैभव सिंह, अनीश सिंह, निप्पु, अंजय सिंह, मुकेश सिंह और गोलू समेत क्लब के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। श्रद्धा और सेवा का यह संगम देर रात तक मानपुर की धरती पर साक्षात अध्यात्म का अहसास कराता रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *