MLA बोले-PM का बयान विफलताओं को सार्वजनिक स्वीकार करने वाला:कहा-जनता को दिखाएं अच्छे दिनों का सपने, अब त्याग की सलाह, गलत-नीतियों से तेल उत्पादन घटा

MLA बोले-PM का बयान विफलताओं को सार्वजनिक स्वीकार करने वाला:कहा-जनता को दिखाएं अच्छे दिनों का सपने, अब त्याग की सलाह, गलत-नीतियों से तेल उत्पादन घटा

PM नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी और बायतु विधायक हरीश चौधरी ने कहा- लगातार 12 सालों तक सता में रहने के बाद यदि प्रधानमंत्री देशवासियों को कम पेट्रोल इस्तेमाल करने, सोना मत खरीदें और विदेश यात्रा कम करने सलाह देने लगें इससे संकेत मिलता है कि यह मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत नहीं बल्कि नीतिगत विफलताओं को सार्वजनिक स्वीकार करना है। हरीश चौधरी ने कहा- जिस सरकार ने देश की जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया था। आज वही सरकार महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रही जनता को अपनी आवश्यकताएं कम करने का संदेश दे रही है। देश का मध्यम वर्ग लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है। युवा रोजगार के अवसरों के लिए भटक रहे हैं। किसान लागत और बाजार के संकट से जूझ रहा है। लेकिन केंद्र सरकार के पास ठोस समाधान के बजाय केवल भाषण और सलाह बची है। विधायक ने कहा- किसी भी लोकतांत्रिक सरकार की जिम्मेदारी जनता को राहत देना, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करना होती है। यदि हर संकट में सरकार अपनी जवाबदेही से बचते हुए जनता से ही त्याग और समझौते की अपेक्षा करने लगे, तो यह शासन की गंभीर कमजोरी को दर्शाता है। एमपी कांग्रेस प्रभारी बोले- गलत नीतियों से तेल उत्पादन घटा विधायक हरीश चौधरी ने विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के तेल उत्पादन का उल्लेख करते हुए कहा- वर्ष 2012 में यूपीए की सरकार के समय बाड़मेर के तेल क्षेत्रों से लगभग 1.75 लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन क्षमता थी। लेकिन गलत नीतियों, प्रबंधन की कमी और दूरदर्शिता के अभाव के कारण यह उत्पादन लगातार घटता गया। बाद के वर्षों में लगभग 84 हजार बैरल प्रतिदिन तक सिमट गया। उन्होंने कहा कि यह गिरावट इस बात का प्रमाण है कि देश के उपलब्ध संसाधनों और ऊर्जा क्षमता का प्रभावी उपयोग करने में केंद्र सरकार विफल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *