भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में रविवार देर रात 11 साल की बच्ची घर से अचानक लापता हो गई। दूसरे दिन सुबह घर के पास मक्के के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। गले पर नाखून से खरोंचने के निशान पाए गए हैं। फिलहाल वह कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। मायागंज में इलाज चल रहा है। किशोरी की मां ने बताया कि रात में बेटी को नहीं देखा तो छोटी बेटी से पूछताछ की, लेकिन उसे भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रातभर उसकी तलाश की गई। सुबह खेत में बेहोश पड़ी मिली। इसके बाद स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन इलाज करने से इनकार कर दिया। अनहोनी की आशंका जताई बाद में सरकारी अस्पताल लेकर गए, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। आशंका है कि बच्ची के साथ कोई अनहोनी हुई है। पड़ोस के 2 लोगों पर शक है। उनलोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से लिखित शिकायत देने को कहा है। एसडीपीओ-2 पंकज कुमार ने बताया कि बच्ची के गला दबाने की बात सामने आ रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में रविवार देर रात 11 साल की बच्ची घर से अचानक लापता हो गई। दूसरे दिन सुबह घर के पास मक्के के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। गले पर नाखून से खरोंचने के निशान पाए गए हैं। फिलहाल वह कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। मायागंज में इलाज चल रहा है। किशोरी की मां ने बताया कि रात में बेटी को नहीं देखा तो छोटी बेटी से पूछताछ की, लेकिन उसे भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रातभर उसकी तलाश की गई। सुबह खेत में बेहोश पड़ी मिली। इसके बाद स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन इलाज करने से इनकार कर दिया। अनहोनी की आशंका जताई बाद में सरकारी अस्पताल लेकर गए, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। आशंका है कि बच्ची के साथ कोई अनहोनी हुई है। पड़ोस के 2 लोगों पर शक है। उनलोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से लिखित शिकायत देने को कहा है। एसडीपीओ-2 पंकज कुमार ने बताया कि बच्ची के गला दबाने की बात सामने आ रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


