गयाजी जंक्शन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक:16 मई तक झेलनी होगी परेशानी, प्लेटफॉर्म-1 पर पुनर्विकास का काम; मानपुर से चलेगी कामाख्या एक्सप्रेस

गयाजी जंक्शन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक:16 मई तक झेलनी होगी परेशानी, प्लेटफॉर्म-1 पर पुनर्विकास का काम; मानपुर से चलेगी कामाख्या एक्सप्रेस

गयाजी जंक्शन पर सोमवार से 16 मई तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रेल ट्रैक का पुनर्निर्माण होगा। जिससे इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए यह ब्लॉक लिया गया है। इसी बीच ट्रेनों का रूट बदला गया है। कई को री-शेड्यूल किया गया है। कुछ ट्रेनों के कोच भी कम कर दिए गए हैं। मानपुर से चलेगी गयाजी-कामाख्या एक्सप्रेस मेगा ब्लॉक का सबसे बड़ा असर गया-कामाख्या एक्सप्रेस पर पड़ा है। 15619 गयाजी-कामाख्या एक्सप्रेस अब 28 अप्रैल से 16 मई तक मानपुर जंक्शन से ही खुलेगी।15620 कामाख्या-गयाजी एक्सप्रेस मानपुर तक ही आएगी। पटना-चर्लापल्ली एक्सप्रेस का रूट बदला 03253 पटना-चर्लापल्ली और 03254-03255 चर्लापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। ये ट्रेनें गया होकर नहीं चलेंगी। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था देखनी होगी। मेमू ट्रेन लेट, कई ट्रेनों में कोच कम 13349-13350 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस अब 20 की जगह 18 कोच के साथ चलेगी। 13243-13244 भभुआ-पटना-भभुआ इंटरसिटी में 18 कोच। 13359-13350 राजगीर-पटना-राजगीर पैसेंजर भी 18 कोच। 53213-53214 पटना-गया फास्ट पैसेंजर भी प्रभावित रहेगी। गयाजी जंक्शन पर सोमवार से 16 मई तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रेल ट्रैक का पुनर्निर्माण होगा। जिससे इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए यह ब्लॉक लिया गया है। इसी बीच ट्रेनों का रूट बदला गया है। कई को री-शेड्यूल किया गया है। कुछ ट्रेनों के कोच भी कम कर दिए गए हैं। मानपुर से चलेगी गयाजी-कामाख्या एक्सप्रेस मेगा ब्लॉक का सबसे बड़ा असर गया-कामाख्या एक्सप्रेस पर पड़ा है। 15619 गयाजी-कामाख्या एक्सप्रेस अब 28 अप्रैल से 16 मई तक मानपुर जंक्शन से ही खुलेगी।15620 कामाख्या-गयाजी एक्सप्रेस मानपुर तक ही आएगी। पटना-चर्लापल्ली एक्सप्रेस का रूट बदला 03253 पटना-चर्लापल्ली और 03254-03255 चर्लापल्ली-पटना स्पेशल ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। ये ट्रेनें गया होकर नहीं चलेंगी। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था देखनी होगी। मेमू ट्रेन लेट, कई ट्रेनों में कोच कम 13349-13350 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस अब 20 की जगह 18 कोच के साथ चलेगी। 13243-13244 भभुआ-पटना-भभुआ इंटरसिटी में 18 कोच। 13359-13350 राजगीर-पटना-राजगीर पैसेंजर भी 18 कोच। 53213-53214 पटना-गया फास्ट पैसेंजर भी प्रभावित रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *